यूके बेस्ड टेक ब्रांड Nothing ने शुक्रवार को अपने अगले बड़े प्रोडक्ट की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी 8 दिसंबर 2026 को एक नया डिवाइस अनवील करने जा रही है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक इस प्रोडक्ट का ऑफिशियल नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये कंपनी का पहला AI-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस होगा।
Nothing ने अपने पहले AI डिवाइस की लॉन्च डेट का किया एलान। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने शुक्रवार को अपने अगले प्रोडक्ट की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है।
हालांकि, UK के इस ब्रांड ने अभी तक इसका ऑफिशियल नेम रिवील नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये कंपनी का पहला AI-बेस्ड डिवाइस होगा। Nothing ने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें इसके डिजाइन की हल्की झलक देखने को मिलती है। ये लॉन्च AI-पावर्ड हार्डवेयर की एक नई कैटेगरी में Nothing की एंट्री साबित हो सकता है।
फिलहाल कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन और ईयरफोन शामिल हैं। X पर एक नई पोस्ट में, Nothing ने अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट के तौर पर 8 दिसंबर को कन्फर्म किया है। कंपनी ने अभी डिवाइस का नाम नहीं बताया है और न ही इसके फीचर्स की डिटेल शेयर की है, लेकिन वह पिछले कुछ समय से अपने अपकमिंग AI डिवाइस को लगातार टीज कर रही है।
ऑफिशियल टीजर में एक सर्कुलर मेटैलिक कंपोनेंट का क्लोज-अप दिखता है, जिसका डिजाइन लेयर्ड और ग्लॉसी नजर आता है। इसके चारों ओर कई रिंग्स हैं जिन पर टेक्सचर्ड डार्क और सिल्वर मेटैलिक फिनिश दी गई है। हालांकि इस इमेज से डिवाइस के पूरे फॉर्म फैक्टर का पता नहीं चलता है।
Be present. It's noted. 8 December.
https://t. co/7Nc49GXqdq Nothing के CEO Carl Pei ने पहले ही कन्फर्म किया था कि कंपनी दिसंबर में एक नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी और इसे किसी स्मार्टफोन एप्लिकेशन के बजाय एक डेडिकेटेड टूल के तौर पर डिजाइन किया जाएगा।
उन्होंने कहा था, 'ये एक टूल है, लेकिन इसे उसी पर्सनैलिटी और केयर के साथ बनाया गया है जो किसी Nothing प्रोडक्ट की पहचान होती है। इसमें कोई नई स्क्रीन नहीं है और ये सिर्फ एक एप बनकर नहीं रह सकता था। ' शुरुआती टीजर्स में एक फिजिकल बटन, टेक्सचर्ड बाहरी बॉडी, राउंडेड एज और रेड और ग्रीन कलर के दो पिल-शेप LED इंडिकेटर्स वाला एक मेटैलिक डिवाइस दिखा था।
हाल ही में आए एक लीक में 'Talk' लेबल वाले एक डेडिकेटेड बटन के साथ एक कॉम्पैक्ट रेक्टैंगुलर डिवाइस का खुलासा हुआ था। कहा जा रहा है कि इसमें एक सर्कुलर कंट्रोल और दो रंगीन इंडिकेटर लाइट्स हैं। उम्मीद है कि ये नया डिवाइस AI वॉयस रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन या स्मार्ट नोट-टेकिंग को सपोर्ट करेगा।
फिलहाल Nothing ने डिवाइस का सटीक ऑफिशियल नाम, फीचर्स और इसका असली मकसद छुपाकर रखा है। इसलिए, इन अटकलों पर अभी पूरी तरह भरोसा करने के बजाय थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं