शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,184 व्यूज

PF निकालने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार! UPI से खाते में आएगा पैसा, ₹1,000 की लिमिट पर भी जानें पूरा प्लान

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 01:34 PM IST
PF निकालने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार! UPI से खाते में आएगा पैसा, ₹1,000 की लिमिट पर भी जानें पूरा प्लान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पीएफ (PF) निकालने की सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बिजनेस स्टैंडर्ड रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई व्यवस्था की तकनीक तैयार हो चुकी है और अलग-अलग यूजर ग्रुप्स के बीच दो राउंड की टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है।

अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि क्लोज्ड यूजर ग्रुप (CUG) टेस्टिंग के दौरान 102 पीएफ क्लेम सफलतापूर्वक निपटाए गए और लाभार्थियों के बैंक खातों में UPI के जरिए 4. 97 लाख रुपये से ज्यादा की रकम तुरंत पहुंची। शुरुआती दौर में कम से कम 1,000 रुपये की निकासी सीमा तय करने पर विचार चल रहा है, ताकि लोग छोटी-छोटी रकम के लिए बार-बार क्लेम न करें और सिस्टम पर ट्रांजेक्शन का बोझ न बढ़े।

कैसे काम करेगी UPI निकासी और क्यों हुई देरी? नई सुविधा शुरू होने के बाद पीएफ सदस्य भीम (BHIM) ऐप के माध्यम से UPI का इस्तेमाल कर स्वीकृत रकम सीधे अपने बैंक खाते में ले सकेंगे। इससे क्लेम मंजूर होने और खाते में पैसा आने के बीच लगने वाला लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

2025 से चल रही तैयारी: इस योजना पर 28 मार्च 2025 को केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की कार्यकारी समिति की 113वीं बैठक में चर्चा हुई थी और श्रम व रोजगार मंत्रालय ने 29 मार्च 2025 को पीआईबी (PIB) विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद 13 अक्टूबर 2025 की 238वीं CBT बैठक में 'EPFO 3.

0' के तहत डिजिटल बदलाव के बड़े ढांचे को मंजूरी मिली। तकनीकी वजह से देरी: ईपीएफओ के तकनीक साझेदार सी-डैक (C-DAC) ने एपीआई (API) तैयार कर इसे एसबीआई (SBI), एनपीसीआई (NPCI) और भीम से जोड़ा है। यह सुविधा पिछले वित्त वर्ष के अंत तक आनी थी लेकिन तकनीकी एकीकरण और टेस्टिंग की प्रक्रिया के चलते देरी हुई।

PF से निकाल सकेंगे 90% तक पैसा,पहले 75% थी लिमिट! नौकरी छूटने पर भी जल्द मिलेगी राहत, जानें EPFO के नए नियम ₹1,000 की न्यूनतम लिमिट क्यों रखी जा रही है? बिजनेस स्टैंडर्ड की 25 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO शुरुआत में यूपीआई से पीएफ निकालने के लिए कम से कम 1,000 रुपये की सीमा तय करने पर विचार कर रहा है।

इसका मकसद बार-बार छोटी रकम निकालने वाले क्लेम को रोकना है। मान लीजिए कोई सदस्य हर कुछ दिन में 200 या 500 रुपये निकालने के लिए आवेदन करता है। ऐसे में क्लेम की संख्या बढ़ सकती है और हर आवेदन को प्रोसेस करने में सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

इसी वजह से शुरुआती न्यूनतम रकम 1,000 रुपये रखने का प्रस्ताव है। ध्यान रहे, यह अभी विचाराधीन सीमा है। EPFO ने इसे अंतिम नियम के तौर पर घोषित नहीं किया है।

साथ ही 1,000 रुपये की सीमा का मतलब यह नहीं है कि हर सदस्य अधिकतम इतनी ही रकम निकाल पाएगा। कितनी रकम निकाली जा सकेगी, यह मौजूदा पीएफ निकासी नियमों और सदस्य की पात्रता पर निर्भर करेगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, समझिए पूरा प्लान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Maharashtra 2500 MW RTC Tender: अतिरिक्त सौर ऊर्जा को विश्वसनीय बिजली में बदलने का नया मॉडल, 24X7 ग्रीन एनर्जी

स्पेशल • अखिल भारतीय

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना चढ़ाने वाले वर्धमान जैन कौन? नौकरी करते खड़ी की अमेरिका में अरबों की कंपनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिलजीत दोसांझ ने देखा गुजरात का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट, अदाणी के प्लांट को बताया 'बहुत बढिया'

स्पेशल • अखिल भारतीय

Arvind Kejriwal के पुराने सरकारी बंगले में क्या-क्या? ₹2 करोड़ का बेड-11.56 लाख का झूमर, किचन का सच जानें-LIST

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तहजीब से बात करें तो 2-4 सीटें और बढ़ जाएं', Azam Khan की नसीहत पर भड़के Imran Masood बोले- 'ज्ञान न दें'

स्पेशल • अखिल भारतीय

Md Saharul Islam Assam कौन है? जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध, AK-47 और 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल