शनिवार, 28 नवंबर 2026 04:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,564 व्यूज

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, समझिए पूरा प्लान

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 03:15 PM IST
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, समझिए पूरा प्लान

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले एक बड़ा सियासी दांव चल दिया है। शुक्रवार (27 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ (Sevateerth) में हुई करीब एक घंटे की कैबिनेट बैठक में परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई।

इस फैसले के तहत देश के सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या एकसमान 50 प्रतिशत बढ़ाने और परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। खास बात यह है कि सीटों के नए बंटवारे के बाद अगले 25 साल यानी 2051 तक राज्यों के बीच सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

सरकार 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में यह बिल पेश करने की तैयारी में है ताकि 2029 के आम चुनाव से पहले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जा सके। क्या है 50% सीट बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला? कैबिनेट की ओर से मंजूर किए गए बदलावों से लोकसभा का पूरा नक्शा बदल जाएगा।

तमिलनाडु में BJP से हाथ मिलाएगी DMK? परिसीमन बिल से पहले CM विजय की पार्टी TVK का दावा, जानिए पूरा सियासी खेल अप्रैल में क्यों गिर गया था सरकार का पिछला बिल? परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर सरकार अप्रैल 2026 में भी संसद में कोशिश कर चुकी है।

उस समय सरकार ने संविधान के 131वें संशोधन विधेयक को पेश किया था। इसमें लोकसभा की सीटें बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव था। लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया।

उनकी मुख्य आपत्ति यह थी कि महिला आरक्षण को अगली जनगणना और परिसीमन से जोड़ने के बजाय इसे जल्द लागू करने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। 17 अप्रैल को लोकसभा में इस विधेयक पर मतदान हुआ। इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े।

हालांकि, संविधान संशोधन के लिए मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत थी। सरकार यह आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी और विधेयक गिर गया। इसके साथ ही परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े अलग विधेयक भी आगे नहीं बढ़ पाए।

अब सात महीने बाद सरकार संशोधित फॉर्मूले के साथ फिर संसद पहुंचने की तैयारी में है। Delimitation Bill: 67 वोटों से चूकी थी बाजी! अब महिला आरक्षण बिल पर कैसे गेम पलटेगी मोदी सरकार? कौन देगा साथ?

विपक्ष में किस पार्टी का क्या रुख है? नए प्रस्ताव पर विपक्षी दलों के बीच एक राय नहीं है। समाजवादी पार्टी ने परिसीमन विधेयक का विरोध किया है।

डीएमके और बीआरएस ने कुछ शर्तों के साथ समर्थन का संकेत दिया है। वहीं कांग्रेस ने सरकार की इस कवायद को संविधान पर हमला बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इन विधेयकों को पास कराने के लिए पर्दे के पीछे बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है।

पार्टी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप भी जारी किया है, ताकि मतदान के दौरान सभी सांसद सदन में मौजूद रहें और पार्टी के रुख के मुताबिक वोट करें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

कांग्रेस करेगी परिसीमन बिल का विरोध, खड़गे बोले- SC/ST को इस कानून से नुकसान, सरकार के सामने रखीं ये 3 शर्तें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sukesh Chandrashekhar की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार सख्त, Netflix से 7 दिन में मांगा जवाब, क्या हो पाएगी रिलीज?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Samantha Ruth Prabhu की डिलीवरी में आई थी ऐसी दिक्क्त, घबराया परिवार, बच्चे के जन्म के 9 दिन बाद सामने आया सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हमारा हौसला बुलंद,हिम्मत अटूट', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- 'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill 2026: खजाने पर हजारों करोड़ का बोझ फिर भी परिसीमन पर जोर! सत्ता की 'Long Life' तलाश रही BJP?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कॉफी के बहाने होटल में बुलाया, फिर जो हुआ', 44 साल की फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बताया इंडस्ट्री का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dhurandhar की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, लाइव शो के बीच चेहरे पर लगा ड्रोन, मिनटों में वीडियो वायरल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary ने तलाक के बाद लिया ये बड़ा फैसला, लेजर ट्रीटमेंट से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल