शनिवार, 28 नवंबर 2026 04:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 14,437 व्यूज

Delimitation Bill 2026: खजाने पर हजारों करोड़ का बोझ फिर भी परिसीमन पर जोर! सत्ता की 'Long Life' तलाश रही BJP?

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:49 PM IST
Delimitation Bill 2026: खजाने पर हजारों करोड़ का बोझ फिर भी परिसीमन पर जोर! सत्ता की 'Long Life' तलाश रही BJP?

Delimitation Bill 2026: केंद्र की मौजूदा सरकार परिसीमन बिल के लिए संसद में आवश्यक संख्या जुटाती हुई लग रही है। संभव है कि संसद के सोमवार और बुधवार को क्रमश: राज्यसभा और लोकसभा में बुलाए गए विशेष सत्र में 123वें संविधान संशोधन के साथ-साथ यह (Delimitation Bill) आकार ले ले।

बहरहाल, परिसीमन बिल (Delimitation Bill) 2026 को लेकर सियासी बहस 'उत्तर बनाम दक्षिण' और 'महिला आरक्षण' के इर्द-गिर्द सिमटी है। लेकिन इस ऐतिहासिक बदलाव का एक बेहद बड़ा और स्थायी पहलू ऐसा है, जिस पर न सत्तापक्ष खुलकर बोल रहा है और न ही विपक्ष। और वो खास पहलू है देश खजाने (Exchequer) पर पड़ने वाला हजारों करोड़ रुपये का नया बोझ।

नए विधेयक के तहत देश के हर राज्य की लोकसभा और विधानसभा सीटों में एकसमान 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसका सीधा मतलब है कि देश में लोकसभा के कम से कम 272 नए सांसद (543 से बढ़कर ~815; अधिकतम संवैधानिक सीमा 850) और देशभर की विधानसभाओं में 2,000 से अधिक नए विधायक जुड़ जाएंगे।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि टैक्सपेयर के पैसों पर इतना भारी और स्थायी खर्च बढ़ाकर मोदी सरकार आखिर कौन सा बड़ा राजनीतिक लक्ष्य साधना चाहती है? मार्च 2025 में हुई 24% बढ़ोतरी के बाद भारत के एक सांसद (लोकसभा या राज्यसभा) को हर महीने ₹1. 24 लाख मूल वेतन, ₹87,000 निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और ₹75,000 दफ्तर खर्च यानी कुल ₹2.

86 लाख प्रति माह सीधे मिलते हैं। इसके अलावा सत्र व समिति बैठकों का ₹2,500 प्रतिदिन भत्ता (सालाना औसतन 75 दिन = ₹1. 875 लाख) जोड़ लें, तो एक सांसद पर प्रत्यक्ष नकद खर्च ₹36.

20 लाख सालाना बैठता है। इसमें हर सांसद को मिलने वाला ₹5 करोड़ सालाना MPLAD फंड भी शामिल है। यहां एक बेहद अहम संवैधानिक तथ्य ध्यान देने योग्य है| नए परिसीमन बिल में राज्यसभा की सीटें (अधिकतम 250; वर्तमान 245) नहीं बढ़ाई जा रही हैं।

लेकिन अगर हम वास्तविक बिल (815 लोकसभा सीटें) और अधिकतम विस्तार (लोकसभा 851 व आनुपातिक राज्यसभा विस्तार 384) के आंकड़ों की तुलना करें, तो तस्वीर चौंकाने वाली है वास्तविक प्रस्तावित बिल (लोकसभा 543 → 815 [+50. 09%], राज्यसभा 245 यथावत): कुल सांसद 788 से बढ़कर 1,060 (+34.

52%) होंगे। इससे केवल वेतन-भत्तों का सालाना खर्च ₹285. 22 करोड़ से बढ़कर ₹383.

67 करोड़ (+₹98. 45 करोड़/साल) हो जाएगा। वहीं, MPLAD फंड (₹1,360 करोड़ अतिरिक्त) को जोड़ दें तो खजाने पर ₹1,458.

45 करोड़ सालाना (यानी 5 साल के एक कार्यकाल में ₹7,292. 25 करोड़) का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अधिकतम सीमा स्थिति (यदि लोकसभा 851 [+56.

72%] और राज्यसभा यथावत 245 रहे): 308 नए सांसदों (+39. 09%) से वेतन-भत्ते का बोझ ₹111. 48 करोड़/साल और MPLAD सहित कुल अतिरिक्त खर्च ₹1,651.

48 करोड़/साल (5 साल में ₹8,257. 40 करोड़) तक पहुंच जाएगा। पूर्ण आनुपातिक स्थिति यानी कि यदि लोकसभा 851 और राज्यसभा भी 56.

7% बढ़कर 384 हो जाए) में कुल 447 नए सांसद (+56. 73%) जुड़ेंगे। इससे प्रत्यक्ष वेतन-भत्ते पर ₹161.

79 करोड़/साल और MPLAD सहित कुल ₹2,396. 79 करोड़/साल (5 साल में ₹11,983. 96 करोड़) का अतिरिक्त खर्च आएगा।

बड़े मंत्रिमंडल का छिपा खर्च: 41 नए मंत्रियों से सालाना ₹310 करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

कांग्रेस करेगी परिसीमन बिल का विरोध, खड़गे बोले- SC/ST को इस कानून से नुकसान, सरकार के सामने रखीं ये 3 शर्तें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sukesh Chandrashekhar की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार सख्त, Netflix से 7 दिन में मांगा जवाब, क्या हो पाएगी रिलीज?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Samantha Ruth Prabhu की डिलीवरी में आई थी ऐसी दिक्क्त, घबराया परिवार, बच्चे के जन्म के 9 दिन बाद सामने आया सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हमारा हौसला बुलंद,हिम्मत अटूट', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- 'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कॉफी के बहाने होटल में बुलाया, फिर जो हुआ', 44 साल की फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बताया इंडस्ट्री का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dhurandhar की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, लाइव शो के बीच चेहरे पर लगा ड्रोन, मिनटों में वीडियो वायरल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sapna Choudhary ने तलाक के बाद लिया ये बड़ा फैसला, लेजर ट्रीटमेंट से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल