रविवार, 29 नवंबर 2026 05:43 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,936 व्यूज

Dhurandhar की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, लाइव शो के बीच चेहरे पर लगा ड्रोन, मिनटों में वीडियो वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 01:40 PM IST
Dhurandhar की सिंगर रेबल के साथ हुआ बड़ा हादसा, लाइव शो के बीच चेहरे पर लगा ड्रोन, मिनटों में वीडियो वायरल

Dhurandhar Singer Reble Accident: फिल्म 'धुरंधर' के गानों से सुर्खियां बटोर रहीं रैपर और सिंगर रेबल के साथ लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। असम के गुवाहाटी में एक अवॉर्ड समारोह में स्टेज पर गाते वक्त अचानक ड्रोन उनके चेहरे से टकरा गया। इस अप्रत्याशित घटना से सिंगर घबरा गईं और उन्हें बीच में ही अपना परफॉर्मेंस रोकना पड़ा।

घटना के तुरंत बाद वह स्टेज से नीचे उतर गईं। अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'धुरंधर' की सिंगर रेबल का हुआ एक्सीडेंट ये घटना 26 नवंबर 2026 को असम के हतिसिला में आयोजित 'पल्स 2026 अवॉर्ड्स' के दौरान हुई।

रेबल उस समय अपना गाना 'रन डाउन द सिटी' गा रही थीं। इसी दौरान ड्रोन आकर उनके चेहरे से टकरा गया। अचानक हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।

हालांकि सिंगर की चोट और उनकी सेहत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त अचानक हुआ हादसा -गुवाहाटी में आयोजित अवॉर्ड शो के दौरान रेबल पूरे जोश के साथ स्टेज पर गाना गा रही थीं। तभी एक ड्रोन अचानक उनके चेहरे से टकरा गया।

इस घटना के बाद सिंगर कुछ पल के लिए असहज हो गईं और उन्होंने तुरंत गाना रोक दिया। कुछ ही देर बाद वह स्टेज से उतर गईं। हादसे का वीडियो कार्यक्रम में मौजूद एक इंस्टाग्राम यूजर 'जमान डायरीज' ने शेयर किया है।

वीडियो में रेबल डांस करते हुए और गाने पर थिरकते हुए दिखाई देती हैं लेकिन अचानक ड्रोन के टकराने से उनकी परफॉर्मेंस रुक जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। ड्रोन टकराने के बाद रेबल जिस तरह तुरंत स्टेज से नीचे चली गईं, उससे उनके फैंस परेशान हैं।

लोगों को चिंता है कि इस हादसे में उनके चेहरे या सिर पर चोट लगी होगी। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें कितनी चोट आई है और मेडिकल जांच कराई गई या नहीं। रेबल की तरफ से भी अब तक हादसे को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इवेंट के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि लाइव शो में ड्रोन का इस्तेमाल बेहद सावधानी से किया जाना चाहिए क्योंकि कलाकारों के बेहद करीब उड़ने वाले ड्रोन गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। A post shared by Zaman Diaries | Traveller & Vlogger (@zaman_diaries) रेबल इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' के म्यूजिक को लेकर भी खूब चर्चा में हैं।

उन्होंने इस फिल्म के तीन गानों 'रन डाउन द सिटी- मोनिका', 'मूव- ये इश्क इश्क' और 'नल्ल नचना' में अपनी आवाज दी है। गायकी के अलावा उन्होंने संगीतकार शाश्वत सचदेव के साथ गानों के लिरिक्स में भी योगदान दिया है। फिल्म में उनके गानों को लेकर चर्चा के बीच गुवाहाटी के अवॉर्ड शो में वह 'रन डाउन द सिटी' की लाइव प्रस्तुति दे रही थीं।

इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसके बाद उन्हें अपना शो रोकना पड़ा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बर्दाश्त की सीमा पार हुई, हाथ जोड़ रहा हूं', पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता? मां-बड़े भाई से क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर Chirag ने Rahul को घेरा, बोले- 'उनकी जिद से कांग्रेस का बुरा हाल', UP चुनाव पर क्या संकेत

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घंसूों से पीटा', CINTAA ऑफिस के बाहर 76 साल के फेमस एक्टर संग क्या हुआ? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: घर में कैसे लगी भीषण आग? सोते हुए जिंदा जले 4 लोग, 2 झुलसे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Los Angeles Earthquake: 5.0 के बाद 4.3 तीव्रता का भूकंप, 24 घंटे में 100 से ज्यादा झटके, आफ्टरशॉक्स से दहशत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mann Ki Baat: नशा से मोबाइल चोरी तक, मन की बात में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें,इस युवक की कहानी सुन हुए भावुक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल