रविवार, 29 नवंबर 2026 09:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,492 व्यूज

'कॉफी के बहाने होटल में बुलाया, फिर जो हुआ', 44 साल की फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बताया इंडस्ट्री का सच

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:07 PM IST
'कॉफी के बहाने होटल में बुलाया, फिर जो हुआ', 44 साल की फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बताया इंडस्ट्री का सच

Pallavi Purohit: टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने का सपना लेकर छोटे शहरों से मुंबई पहुंचने वाले कलाकारों के लिए राह आसान नहीं होती। खासकर नई लड़कियों को काम दिलाने के बहाने कई बार ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है, जिनकी मंशा पेशेवर नहीं बल्कि कुछ और होती है। अब टीवी एक्ट्रेस पल्लवी पुरोहित ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं।

उन्होंने बताया कि मुंबई में नई होने के बावजूद वह कुछ लोगों की मंशा समझ गई थीं और खुद को उनके जाल में फंसने से बचा लिया। पल्लवी पुरोहित के साथ क्या हुआ था? टेली मसाला के साथ बातचीत में पल्लवी पुरोहित से पूछा गया कि क्या उन्हें भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।

इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि इस तरह की बातचीत उनके साथ भी कई बार हुई थी। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि दो-तीन बार वह ऐसे लोगों के बुलाने पर फाइव स्टार होटल की लॉबी तक गई थीं। 'फाइव स्टार होटल की लॉबी में कॉफी के लिए बुलाते थे' -पल्लवी पुरोहित के मुताबिक उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं और लोगों के काम करने के तरीके को समझने की कोशिश कर रही थीं।

उन्हें कॉफी के लिए होटल की लॉबी में बुलाया जाता था जबकि मुलाकात किसी ऑफिस में भी हो सकती थी। उन्हें धीरे-धीरे समझ आने लगा कि इस तरह की जगहों पर बुलाने के पीछे कुछ लोग अपनी असली मंशा छिपाने की कोशिश करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसे लोगों के व्यवहार और बातचीत से उन्हें अंदाजा हो जाता था कि सामने वाला आखिर उनसे क्या चाहता है।

वह इस तरह की मुलाकातों के दौरान सतर्क रहती थीं और किसी के इरादों को समझे बिना आगे नहीं बढ़ती थीं। पल्लवी पुरोहित ने बताया कि कुछ लोग नए कलाकारों को प्रभावित करने के लिए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स के साथ अपने संबंधों का हवाला देते थे। वो दावा करते थे कि उन्होंने कई मशहूर एक्ट्रेसेस को काम दिलाया है और बड़े कलाकार उनके संपर्क में रहते हैं।

एक्ट्रेस के मुताबिक ऐसे लोग बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेसेस के नाम लेते थे। वो ये जताने की कोशिश करते थे कि इंडस्ट्री में उनका काफी प्रभाव है और बड़े स्टार्स उनसे काम मांगते हैं। इस तरह की बातें करके वो नए कलाकारों के मन में भरोसा पैदा करना चाहते थे ताकि उन्हें अपने प्रभाव में ले सकें।

पल्लवी पुरोहित का मानना है कि उनकी शिक्षा ने उन्हें ऐसी परिस्थितियों को समझने और सही-गलत के बीच फर्क करने में मदद की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं होती बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में सोचने-समझने और अपने फैसले लेने की क्षमता भी देती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

MK Stalin पहले गले मिले, फिर क्यों ठुकरा दी Rahul Gandhi की डिमांड? 70 मिनट की बैठक में क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा की 11 सीटों वाली PDA प्रभारियों की लिस्ट में पूर्वांचल को जगह नही, पश्चिमी UP-ब्रज पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार की कोसी नदी में मिलीं 40 गंगा डॉल्फिन और 450 कछुए, दुर्लभ घड़ियाल भी दिखा

स्पेशल • Begusarai

बिहार में 824 करोड़ का निवेश, बक्सर और बेगूसराय में वरुण बेवरेजेज की उत्पादन इकाइयों से 1,000 लोगों को रोजगाw

स्पेशल • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को 371 सांसदों का साथ मिलने का दावा! बहुमत के आंकड़े से काफी आगे, समझिए गणित

स्पेशल • Bhopal

MP News: भारत ने जीती वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026, CM मोहन यादव ने किया 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का ऐलान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill: ज्ञानेश कुमार की नियत पर Uddhav को शक, बोले-'BJP को फायदा पहुंचान की पूरी स्क्रिप्ट'

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26 लाख लोगों का बोझ! अमेरिका से 3.3 गुना ज्यादा, जानिए बाकी 25 देशों का क्या है हाल?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल