रविवार, 29 नवंबर 2026 05:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,039 व्यूज

Sukesh Chandrashekhar की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार सख्त, Netflix से 7 दिन में मांगा जवाब, क्या हो पाएगी रिलीज?

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 04:19 PM IST
Sukesh Chandrashekhar की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार सख्त, Netflix से 7 दिन में मांगा जवाब, क्या हो पाएगी रिलीज?

Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली उनकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है। सुकेश चंद्रशेखर ने इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उनके वकील अनंत मलिक ने नेटफ्लिक्स और इंडिया टुडे ग्रुप समेत इससे जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भेजकर रिलीज रोकने की मांग की है। अब इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी हस्तक्षेप किया है। मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

ये डॉक्यूमेंट्री 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया संज्ञान नेटफ्लिक्स की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री का नाम 'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' है। 27 नवंबर 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस मामले में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

लेटर में मंत्रालय ने सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक की ओर से भेजी गई शिकायत की कॉपी नेटफ्लिक्स को भेजते हुए उठाए गए मुद्दों पर जवाब मांगा है। लेटर मिलने के 7 दिनों के अंदर जवाब देने का मिला निर्देश -मंत्रालय ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 और देश में लागू अन्य कानूनों के तहत शिकायत की जांच करने को कहा है।

साथ ही लेटर मिलने के 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए निर्धारित आचार संहिता का भी हवाला दिया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म को ऐसी सामग्री प्रसारित करने से बचना जरूरी है, जिस पर कानून के तहत रोक हो।

साथ ही कंटेंट तैयार करने और प्रसारित करने के दौरान उचित सावधानी बरतने की जिम्मेदारी भी उनकी है। मंत्रालय की ओर से जारी लेटर के बाद डॉक्यूमेंट्री की रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि फिलहाल मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रोकने या उसकी तारीख आगे बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया है।

प्लेटफॉर्म से केवल शिकायत में उठाए गए सवालों पर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। इस मामले में अब नेटफ्लिक्स के जवाब का इंतजार है। मंत्रालय का लेटर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए लागू आचार संहिता के तहत शिकायतों के निपटारे से जुड़े तीन स्तरीय तंत्र की ओर भी ध्यान दिलाता है।

सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक का कहना है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कई आपराधिक मामलों की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। इनमें कथित 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और जेल से जुड़े मामले भी शामिल हैं। वकील के मुताबिक राउज एवेन्यू कोर्ट में मकोका के तहत दर्ज मामले में फिलहाल अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर 2026 को होनी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बर्दाश्त की सीमा पार हुई, हाथ जोड़ रहा हूं', पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता? मां-बड़े भाई से क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर Chirag ने Rahul को घेरा, बोले- 'उनकी जिद से कांग्रेस का बुरा हाल', UP चुनाव पर क्या संकेत

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घंसूों से पीटा', CINTAA ऑफिस के बाहर 76 साल के फेमस एक्टर संग क्या हुआ? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: घर में कैसे लगी भीषण आग? सोते हुए जिंदा जले 4 लोग, 2 झुलसे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Los Angeles Earthquake: 5.0 के बाद 4.3 तीव्रता का भूकंप, 24 घंटे में 100 से ज्यादा झटके, आफ्टरशॉक्स से दहशत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mann Ki Baat: नशा से मोबाइल चोरी तक, मन की बात में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें,इस युवक की कहानी सुन हुए भावुक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल