Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी इन दिनों चर्चा में है। पति वीर साहू से शादी के करीब 6 साल बाद अलग होने की खबरों और तलाक की पुष्टि के बीच सपना ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने शरीर पर बने पति के नाम के टैटू को हटवाना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सपना लेजर ट्रीटमेंट के जरिए इस टैटू को हटवाती नजर आ रही हैं। उनका ये फैसला अब लोगों का ध्यान खींच रहा है। शादी में दरार के बाद सपना चौधरी ने लिया टैटू हटवाने का फैसला?
दरअसल साल 2020 में वीर साहू से शादी के बाद सपना चौधरी ने उनके नाम का टैटू बनवाया था। उस समय यह टैटू उनके रिश्ते की खास निशानी माना गया था। हालांकि अब रिश्ते में आई दूरी के बाद उन्होंने इसे हटवाने का फैसला किया है।
खास बात ये है कि तलाक को लेकर खुलकर बात करने से पहले ही सपना टैटू हटवाने की वजह बता चुकी थीं। 'शूटिंग में होती थी परेशानी, इसलिए हटवाया टैटू' सपना चौधरी ने पहले बताया था कि शूटिंग के दौरान अपने टैटू को छिपाने में काफी वक्त लग जाता था। फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में ज्यादा काम करने की उनकी योजना है।
ऐसे में हर बार टैटू को कवर करना उनके लिए परेशानी का सबब बन रहा था। इसी वजह से उन्होंने लेजर ट्रीटमेंट के जरिए इसे हटवाने का निर्णय लिया। अब उनके इस वीडियो को उनकी बदली हुई निजी जिंदगी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
NMF न्यूज को दिए इंटरव्यू में सपना चौधरी ने वीर साहू से अलग होने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि जब तक रिश्ता अच्छा चल रहा था, दोनों साथ थे लेकिन परिस्थितियां बदलने पर उन्होंने अलग होने का फैसला किया। सपना चौधरी ने कहा- जब सब कुछ ठीक था, तब हम साथ थे।
जब हालात ठीक नहीं रहे, तो हम अलग हो गए। असल में क्या हुआ, ये या तो वो व्यक्ति समझ सकता है या फिर मैं। किसी तीसरे इंसान का इस मामले में अपनी राय देना या दखल देना सही नहीं है।
सपना चौधरी ने आगे कहा कि शादी दो लोगों के बीच का रिश्ता है और इसे लेकर फैसले भी उन्हीं दोनों को करने चाहिए। सपना चौधरी के मुताबिक या तो वह अपने पति से बात करेंगी या फिर वीर उनसे बातचीत कर सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को उनके रिश्ते या बच्चों के बारे में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
A post shared by Ridhi Sikka | Luxury Salon & PMU ✨ (@ridhisikka_luxurysalon_pmu) इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने प्यार और रिश्तों पर भी अपने विचार शेयर किए। उनकी बातों से सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह अपने निजी अनुभवों की ओर इशारा कर रही हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं