शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 19,263 व्यूज

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:21 PM IST
OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

OPPO ने अपनी नई F35 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें F35 Pro 5G और F35 5G शामिल हैं, जिन्हें 'Group Selfie Expert' के तौर पर पेश किया गया है। OPPO F35 सीरीज: ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा, 100° फील्ड ऑफ व्यू। 8000mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

IP69K रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ मजबूत डिजाइन। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। किसी तस्वीर को खास क्या बनाता है?

खूबसूरत लोकेशन, शानदार बैकग्राउंड, किसी खास मौके की रौनक या फिर उस पल की यादें? इन सभी बातों की अपनी अहमियत है, लेकिन किसी भी तस्वीर की असली खूबसूरती उसमें मौजूद लोगों से होती है। परिवार के साथ बिताया गया समय हो, दोस्तों के साथ कोई ट्रिप या ऑफिस के साथियों के साथ मनाया गया जश्न, सालों बाद जब हम इन तस्वीरों को देखते हैं, तो जगह से ज्यादा उन चेहरों और साथ बिताए पलों की याद आती है।

हालांकि, ग्रुप सेल्फी लेना हमेशा इतना आसान नहीं होता। कभी कोई फ्रेम से बाहर रह जाता है, तो कभी पीछे का खूबसूरत नजारा तस्वीर में ठीक से नहीं आ पाता। कई बार सभी लोगों को एक फ्रेम में लाने के लिए फोन को दूर तक ले जाना पड़ता है।

इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए OPPO ने अपनी नई F35 Series पेश की है, जिसे कंपनी ने 'Group Selfie Expert' के तौर पर पेश किया है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera है, जो 100° फील्ड ऑफ व्यू के साथ ज्यादा लोगों को एक ही फ्रेम में शामिल करने में मदद करता है।

इसके अलावा, बेहतर स्किन टोन, AI कैमरा फीचर्स, बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन इसे एक दिलचस्प स्मार्टफोन बनाते हैं। आइए जानते हैं कि OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G में क्या कुछ खास मिलता है। ग्रुप सेल्फी लेते समय अक्सर सबसे बड़ी चुनौती होती है कि सभी लोग एक ही फ्रेम में कैसे आएं।

एक व्यक्ति फोन को हाथ में लेकर जितना हो सके पीछे करता है, बाकी लोग एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करते हैं और फिर भी कोई न कोई तस्वीर से बाहर रह जाता है। OPPO F35 Series इस समस्या को अपने 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera के जरिए हल करने की कोशिश करती है। इस कैमरे में 100° का फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है, जो 0.

6x अल्ट्रा-वाइड पर्सपेक्टिव के साथ ज्यादा लोगों और आसपास के नजारे को एक साथ कैप्चर करने में मदद करता है। यानी दोस्तों के साथ ट्रिप हो या परिवार के साथ कोई फंक्शन, अब सभी को एक फ्रेम में लाने के लिए बार-बार अपनी पोजिशन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें AI Auto Wide-Angle Switch फीचर भी मिलता है।

इसकी मदद से जब कैमरा फ्रेम में ज्यादा लोगों की मौजूदगी पहचानता है, तो यह अपने आप वाइड-एंगल व्यू पर स्विच कर सकता है। इससे अलग-अलग परिस्थितियों में ग्रुप सेल्फी लेना ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है। खास बात यह है कि वाइड फ्रेम में सिर्फ लोग ही नहीं, बल्कि उनके पीछे मौजूद खूबसूरत लोकेशन, पार्टी की सजावट या ट्रिप का नजारा भी तस्वीर का हिस्सा बन सकता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Redmi K100 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और ट्रिपल 50MP कैमरा से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट की सुविधा को आसान बनाएगा WhatsApp! जल्द मिल सकता है नया Travel eSIM फीचर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

झाड़ू-पोछा करने के साथ खुद अपने मॉप को धोकर सुखाएगा भी ये रोबोट! Haier ने भारत में लॉन्च किया नया वैक्यूम क्लीनर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में 65 हजार से ज्यादा कंटेंट आइटम हटाने की मांग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards 2026: टेक और ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गज रहेंगे मौजूद, विजेता होंगे सम्मानित और इंडस्ट्री ट्रेंड पर होगी चर्चा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000mAh बैटरी के साथ Vivo लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा मिल सकती है 90W चार्जिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल