Oppo के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 8,000 mAh तक बैटरी और 144Hz डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो काफी टाइम से चीन में Oppo Reno 17 सीरीज को टीज कर रहा है। अब कंपनी ने आखिरकार इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, जो उम्मीद से काफी पहले आ रही है।
कंपनी ने Weibo अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कन्फर्म किया है कि रेनो 17 सीरीज 9 नवंबर, 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी ने रेनो 17 की ब्रांडिंग वाला एक छोटा टीजर वीडियो भी शेयर कर दिया है। चीन में रेनो 17 सीरीज के लिए 'ब्लाइंड प्री-ऑर्डर' भी शुरू हो गए हैं।
चलिए जानते हैं कि इस बार नई सीरीज में क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है। ओप्पो रेनो 17 सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रही है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज के तहत दो नए मॉडल पेश कर सकती है जिसमें स्टैंडर्ड ओप्पो रेनो 17 और रेनो 17 प्रो शामिल हो सकता है।
दोनों फोन्स में फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जिसमें 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट और 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बैटरी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। स्टैंडर्ड रेनो 17 में इस बार 8,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।
जबकि प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट या मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8550 प्रोसेसर मिल सकता है। दोनों डिवाइस में एंड्रॉइड 17 और ColorOS 17 देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि ये फोन स्नो व्हाइट, आइस मून व्हाइट, कोको ब्राउन और स्टारलाइट पिंक कलर में आ सकता है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में रेनो 17 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हालांकि टिपस्टर योगेश बरार का कहना है कि रेनो 17 साल 2027 की शुरुआत में भारत आ सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं