Vivo X500 सीरीज और Watch GT 2 भारत में जल्द लॉन्च होगी ZEISS ब्रांडिंग के साथ Vivo X500 सीरीज और Watch GT 2 भारत में टीज। X500 Pro Max में ZEISS ब्रांडिंग और टेलीफोटो एक्सेसरी। Watch GT 2 में 2.
07-इंच डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने इंडियन मार्केट में X500 सीरीज लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है।
यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो भारत में लॉन्च होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन और यूरोपियन मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Vivo ने अब अपनी इंडियन वेबसाइट में X500 सीरीज और Watch GT 2 के लॉन्च को टीज किया है।
Vivo X500 सीरीज के लॉन्च टीजर में ZEISS ब्रांडिंग के साथ सनसेट-थीम बैकग्राउंड देखने को मिल रहा है। इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही वीवो के इस फोन के साथ कंपनी लार्ज टेलीफोटो एक्सेसरी भी ऑफर करेगी, जो 400mm मार्क सपोर्ट करेगा।
यह Vivo ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra की तरह होगा, जिसे एक्सटेंडेड जूम कैपेबिलिटी के लिए लाया जाएगा। यह जूम कैमरा एक्सेसरीज सभी X500 मॉडल में काम करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने स्मार्टवॉच और कैमरा एक्सेसरीज को भी टीज किया है।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo Watch GT 2 को लॉन्च करेगी। वीवो की यह वॉच भी चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। इसमें 2.
07-इंच की डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर और 100 से ज्यादा फिटनेस ट्रैकिंग मोड मिलते हैं। Vivo ने 21 सितंबर को चीन में इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन X500, X500 Pro और X500 Pro Max लॉन्च किए थे। इसके बाद कंपनी ने अक्टूबर में इस सीरीज को यूरोप में लॉन्च किया गया।
अब यह फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं