शनिवार, 21 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 2,308 व्यूज

'विपक्ष ने आंखें मूंदी', भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 06:09 PM IST
'विपक्ष ने आंखें मूंदी', भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत की 7% जीडीपी ग्रोथ की तारीफ के बाद भारतीय राजनीति में गरमाहट आ गई है। भाजपा ने इस पर राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्ष देश की उपलब्धियों को नजरअंदाज कर रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (File Photo) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की 7% जीडीपी ग्रोथ सराही।

ट्रंप की तारीफ पर भारतीय राजनीति में बयानबाजी हुई तेज। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जमकर निशाना बनाया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत की 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ की तारीफ की। इसके बाद शनिवार को भारतीय राजनीति में भी इस पर बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा ने इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा का कहना है कि जहां पूरी दुनिया भारत की तरक्की को मान रही है, वहीं विपक्ष देश की उपलब्धियों से आंखें मूंदे बैठा है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत की आर्थिक रफ्तार का उदाहरण देते हुए अमेरिका के केंद्रीय बैंक 'फेडरल रिजर्व' पर ब्याज दरें ऊंची रखने को लेकर हमला बोला।

ट्रंप का मानना है कि अगर अमेरिका में कर्ज सस्ता यानी ब्याज दरें कम किया जाए, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था 14 से 15 प्रतिशत या 20 प्रतिशत तक भी बढ़ सकती है। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अगर आप भारत को देखें, तो वहां ब्याज दरें कम हैं और उनकी 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ है।

हमारी अर्थव्यवस्था तो 14, 15 या शायद 20 प्रतिशत तक भी पहुंच सकती थी। यह वाकई दुख की बात है कि जब आप इतना अच्छा करते हैं, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। ट्रंप के बयान के बाद भाजपा नेता आशीष सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की शानदार 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ को मान्यता देना देश की बढ़ती वैश्विक साख और आर्थिक ताकत को दिखाता है। जहां पूरी दुनिया भारत की उल्लेखनीय प्रगति को स्वीकार कर रही है, वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस देश की उपलब्धियों को अनदेखा कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Ahmedabad

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' समेत कई गानों पर रोक की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या कोलाथुर में होगी एमके स्टालिन की वापसी? पूर्व सीएम को हराने वाले TVK विधायक के निधन के बाद उपचुनाव की अटकलें तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

'मारुति की असली मालकिन सोनिया गांधी थीं', निशिकांत दुबे का बड़ा दावा; 1970 की डील पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

'सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों', बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में रोका एसएसआर, 23 नवंबर को नहीं जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्हें भू-राजनीति की समझ नहीं': भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- वे लगातार पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

राजनीति • अखिल भारतीय

'न्यायपालिका इंदिरा गांधी की गुलाम बनी रही', 20वें संविधान संशोधन को याद करते हुए निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल