मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
प्रेरणादायक अखिल भारतीय 10,761 व्यूज

राष्ट्रपति मुर्मु ने भ्रामक सूचना और डीपफेक को बताया गंभीर खतरा, स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:18 PM IST
राष्ट्रपति मुर्मु ने भ्रामक सूचना और डीपफेक को बताया गंभीर खतरा, स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों में डर फैलाने वाली भ्रामक सूचना और डीपफेक गंभीर मुद्दे बन रहे हैं। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि लोगों में डर फैलाने के लिए भ्रामक सूचना का प्रसार गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है और स्मार्ट पुलिसिंग से हालात को ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने से रोका जा सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करने आए भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 2025 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डीपफेक सामग्री नए खतरे पैदा कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अधिकारियों को अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाले अपराधियों से हमेशा आगे रहना चाहिए।

लोगों में डर फैलाने के लिए भ्रामक सूचना का प्रसार गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा,"आसानी से प्रभावित होने वाले लोगों, खासकर युवाओं को सुनियोजित दुष्प्रचार से गुमराह किया जा सकता है। ऐसी सुनियोजित शरारत स्थानीय, क्षेत्रीय या यहां तक कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हो सकती है।

" उन्होंने कहा,"स्मार्ट पुलिसिंग से ऐसे हालात को ज्यादा चुनौतीपूर्ण और बड़ा होने से रोका जा सकता है। " राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से फैल रहे हैं और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। नागरिकों के लिए पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल शासन व्यवस्था के प्रतीक होते हैं।

राष्ट्रपति ने आईपीएस अधिकारियों से सामाजिक या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का डर दूर करने और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। ऐसे लोगों की आम तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच नहीं होती। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

IIT JAM 2027: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो हुई ओपन, फॉर्म में गलती है तो तुरंत करें सुधार, जानें जरूरी नियम

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

RRB ALP CBAT री-एग्जाम: एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा की नई तारीख और जरूरी नियम

प्रेरणादायक • Mumbai

मुंबई यूनिवर्सिटी एग्जाम अलर्ट: दिवाली छुट्टी के चलते परीक्षाएं स्थगित, यहाँ देखें रिवाइज्ड डेट्स

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

NLC इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, 1067 पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

ISRO में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका: मेडिकल ऑफिसर भर्ती की डेडलाइन बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

TNPSC Group 4 भर्ती 2026: आवेदन का आज आखिरी मौका, 6574 पदों के लिए तुरंत भरें फॉर्म

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

UCEED, CEED 2027: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, 10 नवंबर तक ऐसे भरें फॉर्म और बचाएं अपना चांस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल