आखिर किसे तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है? जिन कैंडिडेट्स ने अब तक फॉर्म सबमिट नहीं किया है, जिनका पेमेंट अटका हुआ है या जिनके फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट्स में कोई गड़बड़ी फ्लैग हुई है। लेट सबमिशन के लिए ₹500 की लेट फीस देनी होगी, जबकि बैंक चार्ज अलग से लगेंगे।
CEED ने भी लेट सबमिशन पर ₹500 का एक्स्ट्रा चार्ज तय किया है। वहीं UCEED के मुताबिक, 10 नवंबर को शाम 5 बजे पोर्टल अपने आप बंद (ऑटो-क्लोज) हो जाएगा। इसलिए नेटवर्क की समस्या को ध्यान में रखते हुए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
UCEED, CEED 2027 लेट-फीस रजिस्ट्रेशन: फोटो-सिग्नेचर की गाइडलाइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्सरजिस्ट्रेशन के लिए हाल ही में खिंची गई फ्रंट-फेसिंग कलर फोटो (JPEG फॉर्मेट) ही अपलोड करें, जिसमें चेहरा 70 से 80 फीसदी तक साफ दिखाई दे। सिग्नेचर सफेद कागज पर एकदम स्पष्ट scanned JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए।
पिक्सल डाइमेंशन की सटीक जानकारी रजिस्ट्रेशन पोर्टल के अपलोड स्टेप पर मिल जाएगी, इसलिए पहले से कुछ सही साइज की फोटो क्रॉप करके रखें। ध्यान रखें, केवल इंफॉर्मेशन ब्रॉशर में दिए गए ऑफिशियल सर्टिफिकेट फॉर्मेट का ही इस्तेमाल करें। CEED ने रजिस्ट्रेशन के समय ही EWS और OBC-NCL सर्टिफिकेट्स की एक्सेप्टेंस डेट तय की है, जबकि UCEED में एडमिशन के समय नई तारीख वाले डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।
सर्टिफिकेट केवल PDF फॉर्मेट में ही अपलोड करें, खराब क्वालिटी के स्कैन रिजेक्ट हो सकते हैं। आगे संस्थानों में होने वाले वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। स्क्रूटनी के दौरान किसी गड़बड़ी से बचने के लिए सभी पेपर्स में अपने नाम की स्पेलिंग जरूर चेक कर लें।
दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान ही UDID या तय फॉर्मेट वाला सर्टिफिकेट अपलोड करके स्क्राइब (सहायक) और एक्स्ट्रा टाइम के लिए रिक्वेस्ट करना होगा। स्क्राइब की सुविधा सिर्फ पार्ट-A के लिए मिलेगी, पार्ट-B उम्मीदवार को खुद ही लिखना होगा। UCEED सेंटर्स 9वीं या 10वीं कक्षा का स्क्राइब पैनल देंगे, जबकि CEED 2 से 3 एकेडमिक ईयर जूनियर स्टूडेंट का पैनल देगा।
दोनों पार्ट्स में हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अगर पेमेंट फेल हो जाता है, तो CEED रजिस्ट्रेशन पेज पर दिए "Report Problem" बटन का इस्तेमाल करें या अपने रेफरेंस नंबर के साथ UCEED-CEED ऑफिस को ईमेल करें। बिना स्टेटस चेक किए दोबारा पेमेंट न करें, क्योंकि बैंक हर बार अलग से चार्ज ले सकते हैं।
मामले के जल्द समाधान के लिए फेल हुए पेमेंट और बैंक से मैसेज कटने के स्क्रीनशॉट अपने पास संभालकर रखें। एग्जाम का एडमिट कार्ड 1 जनवरी 2027 को दोपहर 1 बजे से उपलब्ध होगा, जिसमें 8 जनवरी शाम 5 बजे तक करेक्शन कराया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा रविवार, 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
इसलिए अपने डॉक्यूमेंट्स अभी से फाइनल करके रख लें, ताकि बाद में आपको बस एडमिट कार्ड डाउनलोड करना रहे और आप बिना किसी तनाव के परीक्षा की तैयारी कर सकें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं