बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
प्रेरणादायक अखिल भारतीय 10,223 व्यूज

RRB NTPC भर्ती 2026: आवेदन का आखिरी मौका, 48 घंटे में बंद हो जाएंगे फॉर्म, ऐसे करें अप्लाई

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 07:34 AM IST
RRB NTPC भर्ती 2026: आवेदन का आखिरी मौका, 48 घंटे में बंद हो जाएंगे फॉर्म, ऐसे करें अप्लाई

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का अब आखिरी मौका है और महज 48 घंटे का समय बचा है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है, जबकि फीस का भुगतान 8 नवंबर तक किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को 9 से 18 नवंबर के बीच आवेदन में सुधार (Modification Window) का मौका मिलेगा।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,548 पदों को भरा जाना है। अभ्यर्थी केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करें। आवेदक के पास अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

आयु सीमा और नियम ऑफिशियल नोटिफिकेशन ही रहेंगे, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फॉर्म भरते समय अपना आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, डिग्री की मार्कशीट और वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार रखें। ध्यान रखें कि आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी हर दस्तावेज में एक जैसी होनी चाहिए।

RRB NTPC Graduate 2026: आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीकासबसे पहले अपने चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। इसके बाद फॉर्म भरें, अपना पसंदीदा आरआरबी जोन और पोस्ट प्रेफरेंस चुनें और फाइनल सबमिट से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।

तय साइज और फॉर्मेट अपनी लेटेस्ट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अब अपनी कैटेगरी के हिसाब से यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए फीस जमा करें। फॉर्म पूरा होने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंटआउट और रेफरेंस नंबर संभालकर रख लें।

9 से 18 नवंबर के बीच खुलने वाली एडिट विंडो के दौरान आप स्पेलिंग, पता और क्वालिफिकेशन डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं, साथ ही फोटो या सिग्नेचर दोबारा अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, आरआरबी के नियमों के मुताबिक चुना हुआ जोन, रजिस्टर्ड ईमेल, मोबाइल नंबर और कैटेगरी में बदलाव नहीं किया जा सकता।

हर करेक्शन के लिए शुल्क लग सकता है, इसलिए एक ही बार में सावधानी से पूरा फॉर्म चेक करके सबमिट करें। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Stage 1 और Stage 2) होगी। इसके बाद संबंधित पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) आयोजित किया जाएगा।

फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। परीक्षा से पहले आरआरबी एग्जाम सिटी की जानकारी देगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अपने एसएमएस और ईमेल पर नजर बनाए रखें।

8 नवंबर तक अपनी कैटेगरी फीस का ऑनलाइन भुगतान जरूर कर दें, वरना आपका फॉर्म रद्द माना जाएगा। फोटो अपलोड करते समय ध्यान दें कि वह साफ, प्लेन बैकग्राउंड वाली और हाल ही में खींची गई (JPEG फॉर्मेट, 20-50 KB) हो। सिग्नेचर नीले या काले पेन से साफ (10-40 KB) होना चाहिए।

नाम में गड़बड़ी, धुंधली फोटो, एक से ज्यादा रजिस्ट्रेशन या आखिरी समय में फीस भरने की गलती से बचें, इससे पेमेंट अटकने का खतरा रहता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

चक्रवात मुरासु का असर: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के इन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, देखें ताजा अपडेट

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

UPSSSC PET 2026 आंसर-की जारी: 6 शिफ्टों की मास्टर PDF ऐसे करें डाउनलोड, जानें आपत्ति का तरीका

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी श्रीनाथ जोशी महादेव की अग्रिम जमानत रद

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का कहर: चेन्नई और तिरुवल्लूर में आज स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश का अलर्ट

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

SSC JE 2026: आज से परीक्षा शुरू, गेट बंद होने से पहले पहुंचें सेंटर, जानें जरूरी नियम

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

SSB के महानिदेशक संजय सिंघल ने ITBP प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाला, राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव

प्रेरणादायक • अखिल भारतीय

UGC NET Dec 2026: एप्लीकेशन में सुधार का मौका, जानें किन डिटेल्स को बदल सकते हैं और क्या रहेगा लॉक?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल