नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET दिसंबर 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक खुली रखेगा। इससे पहले, बिना किसी लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर की गई थी। नए इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक, एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड 7 दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित होंगी। किसी भी अपडेट या फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ugcnet. nta.
nic. in का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आखिर फॉर्म में किन चीजों को सुधारा जा सकता है?
आप सिर्फ उन्हीं डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं जिसकी अनुमति NTA का पोर्टल देगा। इस करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर (Exam City) की प्राथमिकता बदल सकते हैं। पिछले रुझानों को देखें तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, अपलोड की गई फोटो, सिग्नेचर और पते में बदलाव का विकल्प नहीं मिलेगा।
फॉर्म में सुधार करने के लिए ugcnet. nta. nic.
in पर जाएं, करेक्शन लिंक चुनें और अपने एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें। हर पेज को ध्यान से चेक करने के बाद सेव करें और अपडेटेड कन्फर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड कर लें। UGC NET Dec 2026 Correction Window: किन डिटेल्स में होगा सुधार और क्या रहेगा लॉक?
विवरण (Field)स्टेटस (Status)एग्जाम सिटी की चॉइसकरेक्शन विंडो के दौरान बदलाव संभवकैटेगिरी, सब-कैटेगिरी, सब्जेक्ट और एजुकेशनल डिटेल्सपोर्टल पर ऑप्शन दिखने पर ही बदलाव संभवमोबाइल नंबर और ईमेल आईडीबदलाव नहीं होगा (लॉक)अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचरबदलाव नहीं होगा (लॉक)परमानेंट और करेंट एड्रेसबदलाव नहीं होगा (लॉक)फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाने के लिए पोर्टल के फोटो संबंधी नियमों का पालन जरूर करें।
फॉर्म भरते समय लाइव फोटो के साथ-साथ हाल ही में स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर ही अपलोड करें। फोटो का साइज 10 से 200 KB के बीच होना चाहिए और सफेद बैकग्राउंड पर 80 फीसदी चेहरा साफ दिखना चाहिए। वहीं सिग्नेचर का साइज 10 से 50 KB के बीच होना जरूरी है।
फोटो खिंचवाते वक्त अच्छी रोशनी का ध्यान रखें, किसी भी तरह के फिल्टर से बचें और री-चेक के लिए ओरिजिनल फाइल्स संभालकर रखें। आरक्षण या कैटेगिरी का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार के नियमों का ही पालन करें। OBC-NCL उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट केंद्रीय सूची के अनुरूप होना चाहिए, जबकि EWS सर्टिफिकेट 2019 के ऑफिस मेमोरेंडम के तहत बना होना चाहिए।
अपने सभी सर्टिफिकेट्स नए और साफ पढ़ने योग्य रखें। अगर पेमेंट के बाद कन्फर्मेशन पेज जनरेट नहीं होता है, तो सबसे पहले अपने बैंक की हेल्पलाइन से संपर्क करें और फिर NTA को सूचित करें; दोबारा कटा हुआ पैसा वेरिफिकेशन के बाद रिफंड कर दिया जाता है। किसी भी तरह की तकनीकी मदद के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।
फर्जी लिंक्स से सावधान रहें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ugcnet. nta. nic.
in का ही भरोसा करें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं