उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2 नवंबर को पीईटी (PET) 2026 की प्रोविशनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को राज्य के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। इस बार कुल 35.
41 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24. 36 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.
gov. in पर जाकर सभी 6 शिफ्टों की मास्टर सेट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंसर-की का लिंक 8 नवंबर 2026 तक एक्टिव रहेगा।
उम्मीदवार तुरंत अपने जवाबों का मिलान कर लें। आंसर-की देखने के लिए सबसे पहले upsssc. gov.
in पर जाएं और 'Notice Board' या 'Latest Updates' सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद 'UPSSSC PET Answer Key 2026' वाले नोटिस को चुनें। अब अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का चयन करके मास्टर सेट PDF डाउनलोड कर लें।
अपनी रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए कैंडिडेट लॉगिन का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि सवाल मिलाते समय केवल प्रश्न संख्या न देखें, बल्कि पूरे सवाल और विकल्पों का मिलान करें। किसी भी अनधिकृत स्रोत के बजाय आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल PDF और लिंक पर ही भरोसा करें।
भविष्य के संदर्भ और आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन फाइलों को सेव कर लें। UPSSSC PET 2026 आंसर-की: आपत्ति दर्ज कराने का तरीका और जरूरी प्रमाणUPSSSC अपने PET पोर्टल के जरिए 8 नवंबर 2026 को आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खोलेगा। अभ्यर्थियों को लॉगिन करके संबंधित प्रश्न चुनना होगा और प्रमाण के तौर पर PDF फॉर्मेट में दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये की तय फीस देनी होगी। आपत्ति सबमिट करने के बाद रसीद (Acknowledgement) डाउनलोड करना न भूलें। चुनौती दर्ज कराने से पहले अंतिम समय और फॉर्मेट से जुड़े नियमों के लिए आधिकारिक नोटिस ध्यान से देख लें।
PET परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होते हैं, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है। वहीं, गलत उत्तर देने पर 0. 25 अंक (एक-चौथाई अंक) की नेगेटिव मार्किंग होती है।
अपने संभावित रो स्कोर (Raw Score) की गणना के लिए आयोग के आधिकारिक फॉर्मूले का उपयोग करें। चूूँकि परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में हुई थी, इसलिए अंतिम स्कोरकार्ड में नॉर्मलाइज्ड स्कोर ही जारी किया जाएगा। अगर आपकी बुकलेट का सेट अलग है, तो प्रश्नों के क्रम के बजाय कंटेंट से ही उत्तरों का मिलान करें।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और उसके बाद रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा की समय-सीमा को देखते हुए, विभिन्न एजुकेशन पोर्टल्स का अनुमान है कि फाइनल आंसर-की नवंबर के अंत में और PET 2026 का रिजल्ट दिसंबर में घोषित हो सकता है। नए अपडेट्स के लिए रोजाना नोटिस बोर्ड चेक करते रहें।
UPSSSC की आगामी भर्तियों में अभ्यर्थियों को PET के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। रिजल्ट की लॉगिन डिटेल्स के लिए अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं