शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 11,287 व्यूज

11,000mAh बैटरी वाला रेडमी का अपकमिंग टर्बो स्मार्टफोन, 7-इंच डिस्प्ले से होगा लैस

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 04:00 PM IST
11,000mAh बैटरी वाला रेडमी का अपकमिंग टर्बो स्मार्टफोन, 7-इंच डिस्प्ले से होगा लैस

शाओमी जल्द Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। Redmi Turbo 6 Max की स्पेसिफिकेशन्स लीक 7 इंच डिस्प्ले और 11000mAh बैटरी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी जल्द Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

रेडमी के इस अपकमिंग फोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ रही हैं। इस फोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मुताबिक रेडमी का यह फोन 7 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा।

शाओमी या रेडमी ने अब तक इतनी बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। अब अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max की कथित स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 7-इंच की 2K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है।

इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 188Hz हो सकता है, जो अल्ट्रा-स्लिम बैजल के साथ आ सकता है। 91Mobiles के मुताबिक, रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ये डिटेल्स टिपस्टर Gadgets Data ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रेडमी का यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Redmi Turbo 6 Max / Poco X9 Pro Max : • ~7" 2K 185Hz flat LTPS OLED , ultra slim bezels • ~11000mAh+🔋~100W⚡ • 3nm Dimensity 9000 Series SoC (9500 or 9600M) • LPDDR5X RAM, UFS 4. 1 • Metal frame, IP69, US FS, USB 2. 0 • 50MP OIS main 📸 + UW • Could get a new horizontal camera module रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी है कि फोन में 11,000mAh की बैटरी मिलेगी।

यह फोन 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। अगर ये जानकारी सही होती हैं तो Redmi Turbo 6 Max अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।

हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक के ही 9500 या 9600M चिपसेट के साथ भी लाया जा सकता है। फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4. 1 स्टोरेज दी जा सकती है।

Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है। रेडमी का यह फोन परफॉर्मेंस फोकस डिवाइस है, ऐसे में कंपनी कैमरा सेटअप बेसिक रख सकती है, जिससे यह फोन बजट फ्रेंडली रेंज में बिक्री के लिए लाया जा सकता है।

इसके साथ ही खबर है कि फोन में मेटल फ्रेम, IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फिलहाल रेडमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Redmi K100 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और ट्रिपल 50MP कैमरा से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट की सुविधा को आसान बनाएगा WhatsApp! जल्द मिल सकता है नया Travel eSIM फीचर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

झाड़ू-पोछा करने के साथ खुद अपने मॉप को धोकर सुखाएगा भी ये रोबोट! Haier ने भारत में लॉन्च किया नया वैक्यूम क्लीनर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में 65 हजार से ज्यादा कंटेंट आइटम हटाने की मांग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards 2026: टेक और ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गज रहेंगे मौजूद, विजेता होंगे सम्मानित और इंडस्ट्री ट्रेंड पर होगी चर्चा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल