शनिवार, 28 नवंबर 2026 06:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 8,602 व्यूज

सपना चौधरी ने मिटाई पति की आखिरी निशानी, तलाक की खबरों के बीच इंतकाम का वीडियो वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 01:09 PM IST
सपना चौधरी ने मिटाई पति की आखिरी निशानी, तलाक की खबरों के बीच इंतकाम का वीडियो वायरल

Sapna Choudhary Tattoo: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल करने की पुष्टि के बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सपना अपनी कलाई पर बने टैटू को लेजर ट्रीटमेंट से हटवाती नजर आ रही हैं।

दावा है कि यह टैटू पति वीर साहू के नाम का है। कलाई से हटवाया पति के नाम का टैटू सपना चौधरी के वायरल वीडियो में उनकी कलाई पर बने टैटू को लेजर से हटाया जा रहा है। तलाक की खबरों के बीच यह वीडियो सामने आने से सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके रिश्ते में आए बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि, टैटू हटवाने को लेकर सपना ने कोई नया बयान नहीं दिया है। सपना पहले भी एक इंटरव्यू में टैटू हटवाने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान टैटू को मेकअप से छिपाने में काफी समय लगता है।

फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करते समय भी यह परेशानी होती है। इसलिए उन्होंने टैटू हटवाने का फैसला किया था। A post shared by Ridhi Sikka | Luxury Salon & PMU ✨ (@ridhisikka_luxurysalon_pmu) सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में शादी की थी।

दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था। उनके दो बच्चे भी हैं। हाल ही में सपना ने तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात स्वीकार की थी।

अलग होने की वजह पर उन्होंने कहा था कि उनके रिश्ते में क्या हुआ, यह सिर्फ वे दोनों ही जानते हैं। उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को ज्यादा सार्वजनिक करने से भी परहेज किया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पंचायत से पहले फुलेरा में विदेशी मेहमान की एंट्री, गांव के रंग में रंगे नजर आए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऐश्वर्या-अभिषेक की नाइट आउट की 5 तस्वीरें, शाइना NC ने लिखीं एक्ट्रेस को लेकर ऐसी बातें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रात के 3 बजे घर बुलाया, काम के बदले बूढ़े शख्स ने। डिमांड सुनकर चौंकी 29 साल की मनीषा रानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस डे 2: क्या दूसरे दिन थिएटर्स में उमड़ी भीड़? जानें लाइव अपडेट्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गनमास्टर G9 का शनिवार का इम्तिहान: क्या एक्शन फिल्म तोड़ पाएगी 'यह प्रेम मोल लिया' का रिकॉर्ड?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'नशामुक्त भारत' के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में हुए शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे उनसे दिक्कत नहीं है', पीयूष मिश्रा ने की Salman Khan की तारीफ; 40 साल पुराने विवाद पर लगाया पूर्णविराम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल