शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 3,779 व्यूज

'नशामुक्त भारत' के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में हुए शामिल

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:49 PM IST
'नशामुक्त भारत' के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में हुए शामिल

तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हैदराबाद में लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जागरूक किया।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में शामिल हुए अभिनेता नागार्जुन (फोटो-सोशल मीडिया) नागार्जुन केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हैदराबाद में लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। यह पदयात्रा नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत आयोजित की गई।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलुगु फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी शुक्रवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की अगुवाई में नशे के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। हैदराबाद में पदयात्रा के तीसरे और अंतिम दिन नागार्जुन अमीरपेट में मार्च में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता साई कुमार, शिवा रेड्डी और फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु भी मौजूद रहे।

नागार्जुन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत किशन रेड्डी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि लोग खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के समाज को भी नशे की गिरफ्त में आने से बचाने का प्रयास करें।

हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत नाम से यह पदयात्रा 25 नवंबर को अंबरपेट से शुरू हुई थी। समापन समारोह में अभिनेता चिरंजीवी और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी शामिल होंगे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे उनसे दिक्कत नहीं है', पीयूष मिश्रा ने की Salman Khan की तारीफ; 40 साल पुराने विवाद पर लगाया पूर्णविराम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Mohammed Rafi के कल्ट गाने के बिना अधूरी है हर शादी, 49 सालों से 'बरात' की है जान; सुनते ही झूम उठता है दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल की भाग्यश्री को लाल ड्रेस में देख पति को चढ़ा रोमांस, बाहों में भर भर कर पार्टी में हुए कोजी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"मैने 25 करोड़ के लिए। " शादी करके बुरी फंसी ये एक्ट्रेस, बताया पति संग 3 सालों का हाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Yeh Prem Mol Liya X Review: प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल