शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 08:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,289 व्यूज

Mohammed Rafi के कल्ट गाने के बिना अधूरी है हर शादी, 49 सालों से 'बरात' की है जान; सुनते ही झूम उठता है दिल

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 05:14 PM IST
Mohammed Rafi के कल्ट गाने के बिना अधूरी है हर शादी, 49 सालों से 'बरात' की है जान; सुनते ही झूम उठता है दिल

49 साल पहले मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने बरातियों के लिए सबसे हिट ट्रैक गाया था जो पांच दशक से शादियों में बज रहा है। मोहम्मद रफी ने गाया था बरातियों के लिए हिट ट्रैक। फोटो क्रेडिट- एक्स एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

शादियों के सीजन में मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का एक गाना जरूर बजता है। बिना इस गीत के शादी का फंक्शन अधूरा है। दूल्हे राजा के लिए गाया गया यह गीत बॉलीवुड के सबसे कल्ट क्लासिक गानों में से एक है।

ठहरी हुई आवाज में गाने वाले मोहम्मद रफी ने 49 साल पहले अपनी बुलंद आवाज से म्यूजिक लवर्स के दिल के तार छेड़ दिए थे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म का ये गाना था, उसके बारे में लोग कम जानते थे, लेकिन मोहम्मद रफी के गीत घर-घर में शादियों के लिए सबसे पसंदीदा गीत (Best Wedding Song) बन गया।

आज यह गीत शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाला गीत भी बन गया है। इस गीत को घोड़ी पर बैठे दूल्हा, बराती, ढोल-नगाड़े, शहनाई और झूमते बराती पर फिल्माया गया था जिसे हर दोस्त अपने 'यार की शादी' पर गाता है। यह गीत है 'आज मेरे यार की शादी है।

' (Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai) जो फिल्म 'आदमी सड़क का' से है। यह गाना आज सबसे पसंदीदा वेडिंग सॉन्ग (Most Popular Wedding Song) बना हुआ है जिसे आज भी दोस्त अपने यार की शादी में जमकर थिरकते हैं। इस गाने को यूं तो मुख्य सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया था।

हालांकि, म्यूजिक डायरेक्टर रवि और देवन वर्मा ने भी गाने को अपनी आवाज दी थी। इस गाने का संगीत रफी ने ही तैयार किया था। गाने में शत्रुघ्न सिन्हा अपने यार की शादी पर झूमते हुए और उसे चिढ़ाते हुए दिख रहे हैं।

गाने के बोल को शादी, दूल्हा, शुभ मुहूर्त और नए रिश्ते के इर्द-गिर्द बुना गया जो दिल छूता है। बात करें 'आदमी सड़क का' फिल्म की तो इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जहीरा, सुजीत कुमार, देवेन वर्मा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत रवि ने ही तैयार किया।

सारे गाने मोहम्मद रफी ने ही गाए थे लेकिन सबसे ज्यादा सफलता 'मेरे यार की शादी है' गाने को मिली थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे उनसे दिक्कत नहीं है', पीयूष मिश्रा ने की Salman Khan की तारीफ; 40 साल पुराने विवाद पर लगाया पूर्णविराम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल की भाग्यश्री को लाल ड्रेस में देख पति को चढ़ा रोमांस, बाहों में भर भर कर पार्टी में हुए कोजी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"मैने 25 करोड़ के लिए। " शादी करके बुरी फंसी ये एक्ट्रेस, बताया पति संग 3 सालों का हाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Yeh Prem Mol Liya X Review: प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सुपरस्टार ने ठोकी गाड़ी, कार एक्सीडेंट ने बदला था मुकद्दर; Shakti Kapoor ने बताया कैसे मिली पहली बड़ी फिल्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल