आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी के निर्देशन की कमान सूरज बड़जात्या ने संभाली। क्या राजश्री की अन्य फिल्मों की तरह ये मूवी दर्शकों का दिल जीत पाई?
इसका फैसला हो चुका है। ये प्रेम मोल लिया पर दर्शकों का फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम सिनेमाघरों में आई सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया क्या नए प्रेम के रूप में आयुष्मान जीत पाए दर्शकों का दिल? ये प्रेम मोल लिया पर दर्शकों ने सुनाया फैसला एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
सूरज बड़जात्या की फिल्मों का मतलब हमेशा से प्यार-संस्कार और परिवार रहा है। उन्होंने दर्शकों को क्लीन सीन्स के साथ हम आपके हैं कौन, मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, जो आज के समय में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे आइकॉनिक मूवीज मानी जाती हैं।
अब निर्देशक अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya Movie) के साथ फिल्मी पर्दे पर लौट आए हैं। सलमान खान के अलावा अब आयुष्मान फैमिली ड्रामा के साथ नए 'प्रेम' बने हैं, जहां उनके साथ मुख्य भूमिका में शरवरी नजर आईं। क्या 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ आयुष्मान और शरवरी दर्शकों के दिलों में वहीं जगह बना पाए या नहीं, इस पर दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है।
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का फर्स्ट डे फर्स्ट डे देखकर निकले दर्शकों ने मूवी को लेकर एक्स अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "एक वर्ड में कहूं तो ये शानदार मूवी है और परिवार के साथ जाकर जरूर देखनी चाहिए। फर्स्ट हाफ में काफी लूपहोल्स हैं, लेकिन दूसरा हाफ बहुत ही इमोशनल कर देगा।
इस फिल्म का आइडिया लड़कों को नहीं पसंद आएगा। " दूसरे यूजर ने लिखा, " दिल जीत लेगी। सिंपल, ईमानदार, प्योर और बेहतरीन।
सूरज बड़जात्या ने ये प्रेम मोल लिया में अपनी फिल्मों की रीत को नहीं छोड़ा है। मूवी में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। इमोशन्स की पावर को कभी भी कम नहीं समझना चाहिए।
" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अभी ये प्रेम मोल लिया देखकर निकला हूं। मैं ये कह सकता हूं कि मूवी अच्छी है और ऑडियंस को जरूर पसंद आएगी। बस मेरी एक ही कंप्लेंट है कि रोमांस बहुत जल्दबाजी में दिखाया है।
आयुष्मान का किरदार शरवरी को जल्दी प्रपोज कर देता है, जबकि उनकी एक ही दिन बात होती है। सूरज जी, 2-3 दिन या एक हफ्ते उन्हें घूमने-फिरने तो देते, फिर प्रपोज करवाते। " एक और यूजर ने लिखा, "सूरज जी, डन ब्रो आपने सच में दिल जीत लिया है।
मैं ये कहना चाहता हूं कि हम सब आपके फैन हैं और सब आपके साथ हैं। मैं अभी मूवी देख ही रहा हूं और अभी से मुझे इससे प्रेम हो गया है। सिंपल और दिल जीतने वाली है।
शरवरी ने बहुत अच्छा काम किया है। "।
पाठक प्रतिक्रियाएं