शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 19,573 व्यूज

सुपरस्टार ने ठोकी गाड़ी, कार एक्सीडेंट ने बदला था मुकद्दर; Shakti Kapoor ने बताया कैसे मिली पहली बड़ी फिल्म?

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 02:04 PM IST
सुपरस्टार ने ठोकी गाड़ी, कार एक्सीडेंट ने बदला था मुकद्दर; Shakti Kapoor ने बताया कैसे मिली पहली बड़ी फिल्म?

शक्ति कपूर इंडस्ट्री के बेस्ट विलेन में से एक हैं। पर्दे पर उन्होंने कई गाड़ी उड़ाई होंगी, लेकिन एक कार एक्सीडेंट ने ही असल जिंदगी में उनकी किस्मत बदली थी। कैसे मिला उन्हें पहला बड़ा ब्रेक, पढ़ें ये किस्सा।

शक्ति कपूर को कार एक्सीडेंट से मिला पहला बड़ा ब्रेक/ फोटो- इंस्टाग्राम शक्ति कपूर की इस सुपरस्टार ने ठोकी थी 11 हजार की कार सड़क दुर्घटना ने बॉलीवुड में बदली थी उनकी किस्मत शक्ति कपूर की गुस्से वाली आंखों से हुए थे इंप्रेस जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। अक्सर देखा जाता है कि जो भाग्य में लिखा होता है, वो किसी न किसी रास्ते इंसान को मिलकर ही रहता है।

वैसे तो कार दुर्घटना किसी के लिए भी बहुत बुरी चीज मानी जाती हैं, लेकिन अभिनेता शक्ति कपूर के लिए एक कार दुर्घटना भाग्य बदलने वाली रही। क्याेंकि एक एक्सीडेंट में ही वह बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार से टकराए और उन्हें करियर का बड़ा ब्रेक मिला। क्या है शक्ति कपूर से जुड़ा ये किस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

ॉ शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में अपने पहले बड़े ब्रेक के बारे में बात करते हुए कहा, "शुरुआती दौर में मैं अपनी जिंदगी में संघर्ष कर रहा था। ज्यादा काम नहीं था। मेरे पास साल 1961 मॉडल की एक छोटी सी गाड़ी थी, जो मैंने 11000 रुपये में खरीदी थी।

एक दिन मैं कहीं जा रहा था कि पीछे से एक गाड़ी आई और मेरी गाड़ी को ठोक दिया। फिर मैं ये सोचकर मैं बड़े गुस्से से बाहर निकला कि मेरे पास तो खाने के पैसे भी नहीं है, गाड़ी कैसे ठीक कराऊंगा? " उन्होंने आगे कहा, "मैं बाहर निकला तो देखा कि उस गाड़ी से फिरोज खान साहब बाहर निकले।

उनको देखकर मैं अपनी गाड़ी के बारे में भूल गया। उन्हें अपना परिचय दिया और कहा कि मैं एक्टर बनने आया हूं, मुझे भी एक मौका दें। तब तक काफी भीड़ जमा हो गई, तो वह मुझे ऑल द बेस्ट कहकर आगे निकल गए।

" आगे बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, "मैं लेखक के. के शुक्ला से मिलने गया। उन्होंने कहा कि तुम्हारा मुकद्दर बहुत खराब है।

मैंने अपनी फिल्म के लिए तुम्हारे नाम का सुझाव दिया था, लेकिन खान साहब को अपनी फिल्म में वैसा ही विलेन चाहिए, जिससे दोपहर में उनकी गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हुआ था। उसकी आंखें देखकर वह खुद एक बार डर गए थे। पहले तो मुझे विश्वास नहीं हुआ।

फिर मैंने उन्हें बताया कि वो लड़का तो मैं ही था। फिर केके साहब ने वहीं से फोन लगाया और फिरोज खान साहब से मेरी बात कराई। इस तरह मुझे कुर्बानी फिल्म मिली थी।

" देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल की भाग्यश्री को लाल ड्रेस में देख पति को चढ़ा रोमांस, बाहों में भर भर कर पार्टी में हुए कोजी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"मैने 25 करोड़ के लिए। " शादी करके बुरी फंसी ये एक्ट्रेस, बताया पति संग 3 सालों का हाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Yeh Prem Mol Liya X Review: प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मिमी चक्रवर्ती ने रचाई गुपचुप शादी, जाने कौन हैं सिद्धार्थ दत्त? आखिर क्यों नहीं दिखाया पति का चेहरा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अदालत का समय बर्बाद मत करो', रणबीर कपूर की 'रामायण' के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल