शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,239 व्यूज

मिमी चक्रवर्ती ने रचाई गुपचुप शादी, जाने कौन हैं सिद्धार्थ दत्त? आखिर क्यों नहीं दिखाया पति का चेहरा

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 01:13 PM IST
मिमी चक्रवर्ती ने रचाई गुपचुप शादी, जाने कौन हैं सिद्धार्थ दत्त? आखिर क्यों नहीं दिखाया पति का चेहरा

Mimi Chakraborty Wedding: बंगाली अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने शादी कर ली है। उन्होंने 26 नवंबर को कोलकाता में सिद्धार्थ दत्त के साथ सात फेरे लिए। शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

कपल ने सादगी से शादी की और कानूनी तौर पर मैरिज रजिस्ट्रेशन भी कराया। मिमी ने अपनी शादी को काफी निजी रखा। उन्होंने न तो पहले शादी की खबर दी और न ही अपने पति का चेहरा सार्वजनिक किया।

अचानक शादी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। मिमी चक्रवर्ती के पति सिद्धार्थ दत्त के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

मिमी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। यही वजह है कि उनके पति के बारे में भी लोगों को ज्यादा कुछ पता नहीं है। शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस अब सिद्धार्थ के बारे में जानना चाहते हैं।

A post shared by Mimi chakraborty (@mimichakraborty) मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है। इसके अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय रही हैं।

मिमी तृणमूल कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखती आई हैं। अब शादी की खबर से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल की भाग्यश्री को लाल ड्रेस में देख पति को चढ़ा रोमांस, बाहों में भर भर कर पार्टी में हुए कोजी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"मैने 25 करोड़ के लिए। " शादी करके बुरी फंसी ये एक्ट्रेस, बताया पति संग 3 सालों का हाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Yeh Prem Mol Liya X Review: प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सुपरस्टार ने ठोकी गाड़ी, कार एक्सीडेंट ने बदला था मुकद्दर; Shakti Kapoor ने बताया कैसे मिली पहली बड़ी फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अदालत का समय बर्बाद मत करो', रणबीर कपूर की 'रामायण' के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल