शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 1,951 व्यूज

Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 12:44 PM IST
Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

'ये प्रेम मोल लिया' के साथ सिनेमाघरों में टक्कर लेने वाली इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9 का पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म पर अपना फैसला सुना दिया है। गनमास्टर जी9 को लेकर दर्शकों ने सुनाया अपना फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम आवारापन 2 के बाद फिर चला इमरान हाशमी का जादू गनमास्टर जी9 के क्लाइमैक्स ने किया दर्शकों को हैरान जेनेलिया और इमरान की केमिस्ट्री के कायल हुए दर्शक एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के अंदर तब से एक्साइटमेंट था, जब से उन्होंने हिमेश रेशमिया की आवाज में पहला गाना सुना था। अब जब ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ थिएटर्स में टक्कर ले चुकी है और कुछ दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर भी थिएटर्स के बाहर आ चुके हैं, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू करते हुए ये भी बता दिया है कि फिल्म देखने लायक है या नहीं।

क्या है इमरान की फिल्म पर दर्शकों का फाइनल फैसला, पढ़ें रिव्यू। इमरान हाशमी की गनमास्टर जी 9 को सिनेमाघरों में देखने के बाद दर्शक एक्टर्स की परफॉर्मेंस और मूवी के एक्शन सीन्स की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स तो ऑडियंस को ऑन प्वाइंट लगा।

एक यूजर ने इमरान-जेनेलिया की फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, "गनमास्टर जी9 तोड़फोड़ है। इमरान हाशमी का काम शानदार है। अपारशक्ति खुराना- बवाल, जेनेलिया देशमुख- पहले कभी न देखें गई अवतार में हैं।

आदित्य दत्त ने क्या एक्शन फिल्म बनाई है। " दूसरे यूजर ने लिखा, "मैंने अभी गनमास्टर जी9 देखी है। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

एक्शन और सरप्राइज। इमरान हाशमी इस साल के दूसरे विनर हैं। " एक अन्य यूजर ने लिखा, "गनमास्टर जी 9 को मैं पूरे 4 स्टार देता हूं।

पहली बार ऐसा था कि किसी फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन हैरानी की बात है कि मूवी बहुत शानदार है। क्लाइमैक्स-म्यूजिक तो जबरदस्त है। मस्ट वॉच फिल्म।

" अन्य यूजर ने लिखा, "इमरान हाशमी और जेनेलिया डीसूजा की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है। " आपको बता दें कि गनमास्टर जी9 में इमरान हाशमी ने ईश्वर का किरदार अदा किया है, जो एक डेयरी किसान है। उसकी शांतिपूर्ण लाइफ में तब बदलाव आता है, जब एक खतरनाक गैंगस्टर उसके परिवार को धमकाता है।

अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए ईश्वर को हिंसा के उस दलदल में फिर से उतरना पड़ता है, जिसे वह काफी पीछे छोड़ आया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल की भाग्यश्री को लाल ड्रेस में देख पति को चढ़ा रोमांस, बाहों में भर भर कर पार्टी में हुए कोजी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"मैने 25 करोड़ के लिए। " शादी करके बुरी फंसी ये एक्ट्रेस, बताया पति संग 3 सालों का हाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Yeh Prem Mol Liya X Review: प्रेम से मोह लिया मन या इमोशनल सीन्स से किया भेजा फ्राई? दर्शकों का मूवी पर फैसला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सुपरस्टार ने ठोकी गाड़ी, कार एक्सीडेंट ने बदला था मुकद्दर; Shakti Kapoor ने बताया कैसे मिली पहली बड़ी फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मिमी चक्रवर्ती ने रचाई गुपचुप शादी, जाने कौन हैं सिद्धार्थ दत्त? आखिर क्यों नहीं दिखाया पति का चेहरा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अदालत का समय बर्बाद मत करो', रणबीर कपूर की 'रामायण' के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल