Bhagyashree Romantic Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी के खास पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब पति हिमालय दसानी के जन्मदिन पर भाग्यश्री का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
पति पर लुटाया प्यार भाग्यश्री ने पति हिमालय के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें कपल एक-दूसरे के करीब नजर आया। भाग्यश्री ने पति को बार-बार किस किया, कभी उन्हें गले लगाया तो कभी प्यार से उनके साथ पोज देती दिखीं।
दोनों के बीच प्यार और अपनापन देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं। लोगों को भाग्यश्री और हिमालय की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।
उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों के बीच दिखने वाला प्यार और रोमांस फैंस को कपल गोल्स दे रहा है। A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree. online) भाग्यश्री ने साल 1991 में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखा था।
इसी फिल्म से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली और वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। उन्होंने हिमालय दसानी से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, बाद में उन्होंने मनोरंजन जगत में वापसी भी की।
आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और अक्सर साथ में खूबसूरत पल बिताते नजर आते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं