बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
बिजनेस अखिल भारतीय 10,106 व्यूज

SBI Data Leak: 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, क्या आपका अकाउंट सुरक्षित है?

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 12:59 PM IST
SBI Data Leak: 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, क्या आपका अकाउंट सुरक्षित है?

SBI Data Leak: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर सामने आने के बाद बैंकिंग सेक्टर में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस डेटा लीक में हजारों ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर से लेकर घर के पते तक की जानकारी शामिल होने की बात सामने आई है।

अब बैंक ऐसे साइबर हमलों से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेने की तैयारी कर रहा है। SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने मंगलवार को कहा कि बैंक साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नए AI टूल्स पर काम कर रहा है। इसके लिए दूसरे संस्थानों के साथ मिलकर एक अलग टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जहां एडवांस AI मॉडल्स की मदद से बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का पता लगाया जाएगा।

SBI ने अक्टूबर में अपने ग्राहकों के डेटा से जुड़ी एक साइबर सुरक्षा घटना की जानकारी दी थी। बैंक को 16 अक्टूबर को अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और CERT-In से डार्क वेब पर ग्राहक डेटा के संभावित एक्सपोजर को लेकर अलर्ट मिला था। इसके बाद बैंक ने करीब 3.

75 लाख रिकॉर्ड की शुरुआती जांच की। इसमें 3,897 ऐसे रिकॉर्ड मिले, जिनमें ग्राहकों की निजी पहचान से जुड़ी जानकारी (Personally Identifiable Information यानी PII) मौजूद थी। लीक हुई जानकारी में ग्राहकों के नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, ईमेल एड्रेस और घर के पते शामिल बताए गए हैं।

इसके अलावा बैंक ब्रांच और Customer Information File (CIF) से जुड़े पहचान नंबर, लीड आईडी और लोन से संबंधित रिकॉर्ड का मेटाडेटा भी सामने आने की बात कही गई है। हालांकि, 3. 75 लाख रिकॉर्ड की जांच में 3,897 रिकॉर्ड में निजी ग्राहक जानकारी की पहचान हुई है।

इसका मतलब यह नहीं है कि सभी 3. 75 लाख रिकॉर्ड ग्राहकों के हैं। SBI ने इस मामले की जांच के लिए CERT-In से मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को भी नियुक्त किया है।

बैंक के मुताबिक, फिलहाल डेटा लीक के असली कारण, इसके सोर्स और पूरे असर का पता लगाने के लिए जांच जारी है। डेटा लीक की घटना के बाद SBI अब अपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर काम कर रहा है। बैंक के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि साइबर सुरक्षा बैंक की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस पर खर्च करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैंक दूसरे संस्थानों के साथ मिलकर एक Sandbox Environment तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसमें नए और एडवांस AI मॉडल्स की टेस्टिंग की जाएगी। इसका मकसद यह पता लगाना है कि AI टूल्स बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा में मौजूद कमजोरियों का फायदा कैसे उठा सकते हैं और ऐसी कमजोरियों को समय रहते कैसे दूर किया जा सकता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

स्मॉलकैप की चमक या लार्जकैप की सुरक्षा? 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर होम लोन का सपना होगा पूरा: इन बैंकों में मिल रही प्रोसेसिंग फीस पर भारी छूट

बिजनेस • अखिल भारतीय

Maxwell, HGS और Vectras IPO अलॉटमेंट स्टेटस: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

बिजनेस • अखिल भारतीय

ITR फाइलिंग 2026: 21 नवंबर की डेडलाइन से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा भारी नुकसान

बिजनेस • अखिल भारतीय

1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा कॉलिंग का अनुभव, TRAI के नए नियमों से कॉल ड्रॉप की समस्या होगी खत्म

बिजनेस • अखिल भारतीय

PNB और Canara Bank का बड़ा तोहफा: इन स्पेशल FD स्कीम पर मिलेगा 7.25% तक ब्याज

बिजनेस • अखिल भारतीय

Vedant Poly Fabs IPO: आज बंद हो रहा है मौका, क्या ग्रे मार्केट के संकेत दे रहे हैं मुनाफे का इशारा?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल