सोमवार, 09 नवंबर 2026 12:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
वायरल अखिल भारतीय 5,649 व्यूज

मुश्किल में सोशल मीडिया स्टार्स: कैसे वायरल होने की शोहरत इन्फ्लुएंसर्स को कानूनी पचड़ों में ले आई?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Oct 2026, 11:00 AM IST
मुश्किल में सोशल मीडिया स्टार्स: कैसे वायरल होने की शोहरत इन्फ्लुएंसर्स को कानूनी पचड़ों में ले आई?

हत्या के बाद जमानत पर छूटा यूट्यूबर सलीम वास्तिक फिर गिरफ्तार। गुरमन सिंह ने वायरल वीडियो हेतु जानबूझकर दुर्घटनाएं कीं, गिरफ्तार। मुंबई, कोलकाता में भी इन्फ्लुएंसर्स पर गंभीर अपराधों के आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की दुनिया में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। इस मोबाइल ने कई लोगों को शोहरत के मुकाम तक पहुंचा दिया, तो कहीं किसी को शोहरत पाने के लिए गलत काम करने के रास्ते पर धकेल दिया।

कुछ ऐसे ही यूट्यूबर्स की कहानी जो शोहरत के बाद कानून के चंगुल में फंस गए। हाल के दिनों में दिल्ली, मुबंई, कोलकाता जैसे शहरों से कई ऐसे लोगों की गिरफ्तारियां सामने आई हैं जो एक तरह का ट्रेंड दिखाती हैं। कई ऐसे यूट्यूबर्स हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी शोहरत और बुलंदियां सोशल मीडिया के जरिए हासिल कर लीं, मगर बाद में वो अपने किए गलत काम की वजह से कानून के जाल में फंस गए।

इन नामों की लिस्ट काफी लंबी है आइए जानते हैं इनमें से कुछ की कहानी। सबसे पहले बात दिल्ली-एनसीआर के यूट्यूबर सलीम वास्तिक की। सीमेंट व्यवसायी का बेटा संदीप स्कूल जाते वक्त घर से तो निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंच पाया।

रास्ते से लापता हो गया। हादसे के ठीक अगले दिन पिता को फिरौती के लिए कॉल आई। इस केस में 30 हजार की फिरौती की मांग की गई थी।

पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी सलीम खान पर शक हुआ। सलीम स्कूल में मार्शल आर्ट्स का इंस्ट्रक्टर था। पुलिस की सख्त पूछताछ में खान ने जुर्म कबूल कर लिया।

मुस्तफाबाद से लड़के का शव बरामद हुआ। कोर्ट ने उसे और उसके साथी दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट से जमानत पाने के बाद फुर्र हो गया और गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर बन कर सलीम वास्तिक के नाम से अपना धंधा चलाने लगा।

लंबे समय के बाद पुलिस की पकड़ में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सलीम फिलहाल तिहाड़ जेल में अपने किए गलत काम की सजा काट रहा है। दिल्ली में, पुलिस ने जून 2026 में 32 वर्षीय यूट्यूबर गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया।

गुरमन को सोशल मीडिया पर 'रोड सेफ्टी वाला' के नाम से भी जाना जाता है। उस पर आरोप है कि वो वायरल कंटेंट बनाने के लिए जानबूझकर पहले टक्कर मारता है फिर चोरी से वीडियो बना लेता है। उसके पेज पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिले मगर कानून के शिंकजे में जब फंसा तो सारा खेल सामने आ गया।

पुलिस को शिकायत मिली की पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों की स्कूटर को टक्कर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि गुरमन पहले नाबालिग लड़कियों को पहले टक्कर मारता था और उसे शक ना हो इसलिए 'सॉरी दीदी' कह देता था ताकि किसी भी शक ना हो।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल