सोमवार, 09 नवंबर 2026 12:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
वायरल Kota 5,207 व्यूज

तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 02 Nov 2026, 12:57 PM IST
तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तमिलनाडु के नीलगिरि में कोटागिरी के पास एक लकड़ी से लदी लॉरी बारिश के कारण मिट्टी धंसने से 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक बारिश से कमजोर मिट्टी धंसने से हुआ हादसा। डिजिटल डेस्क, चेन्नई।

तमिलनाडु के नीलगिरि में कोटागिरी के पास कट्टाबेट्टू में एक लकड़ी से लदी लॉरी अचानक ढलान से नीचे लुढ़क गई और लॉरी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कोटोगिरी के पास कट्टाबेटेटू इलाके में लकड़ियों से लदी एक लॉरी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बारिश के कारण कमजोर हुई मिट्टी धंस गई और भारी लॉरी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कोटागिरी के पास हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लॉरी खाई में लुढ़कते नजर आ रही है। लगातार बारिश के बाद पहाड़ी रास्तों पर मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल