एसएससी सीपीओ (SSC CPO 2026) पेपर-I परीक्षा की शुरुआत आज, 23 नवंबर से हो गई है, जो 28 नवंबर तक चलेगी। देश भर के अलग-अलग शहरों में लाखों उम्मीदवार कई शिफ्टों में यह एग्जाम देंगे। एंट्री चेकिंग और बायोमीट्रिक की प्रक्रिया को बिना किसी आपाधापी के पूरा करने के लिए सेंटर पर 60 से 90 मिनट पहले पहुंचें।
हर शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय अलग-अलग है, इसलिए अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक कर लें। परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी और अनुमति वाले दस्तावेज ही साथ ले जाएं। A4 साइज के पेपर पर निकाले गए ई-एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट साथ रखें, जिसमें आपकी फोटो और सिग्नेचर बिल्कुल स्पष्ट दिख रहे हों।
इसके साथ एक ओरिजिनल सरकारी फोटो आईडी प्रूफ रखना जरूरी है, जैसे— आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस। बैकअप के लिए दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रख लें। अगर आपके नाम या जन्मतिथि में एडमिट कार्ड और आईडी के बीच कोई गड़बड़ी है, तो उससे जुड़े सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स साथ लाएं और सेंटर पर तुरंत हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
SSC CPO 2026: एग्जाम डे गाइडलाइंस और गेट बंद होने की टाइमिंगसेंटर पर एंट्री के समय आपकी थर्मल स्क्रीनिंग, तलाशी और बायोमीट्रिक हाजिरी ली जाएगी। ध्यान दें कि परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए एडमिट कार्ड पर लिखा रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से पढ़ लें।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट या डिजिटल घड़ियां, कैलकुलेटर और गहने जैसी चीजें सेंटर के भीतर ले जाना पूरी तरह बैन है। सादे और हल्के कपड़े पहनकर आएं, जिनमें बड़े बटन या धातु के सामान न लगे हों। बायोमीट्रिक अटेंडेंस में दिक्कत न आए, इसके लिए हाथों की उंगलियों पर मेहंदी लगाने से बचें।
एडमिट कार्ड में दी गई अपनी सारी जानकारी जांचने के बाद ही इसे अपनी एसएससी रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड का साफ-सुथरा प्रिंटआउट निकालें, हो सके तो कलर प्रिंट लें ताकि फोटो और दस्तखत आसानी से पहचाने जा सकें। साइन करने से पहले कैंडिडेट डिक्लेरेशन को ध्यान से पढ़ लें।
हालांकि सेंटर में एंट्री हार्ड कॉपी से ही मिलेगी, फिर भी बैकअप के तौर पर इसकी सॉफ्ट कॉपी अपने ईमेल या गूगल ड्राइव पर जरूर सेव रखें। SSC के नियमों के मुताबिक योग्य दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार परीक्षा के लिए स्क्राइव (सहायक) की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्क्राइव की फोटो आईडी और तय फॉर्मेट में साइन व तारीख वाला सर्टिफिकेट साथ लाना जरूरी है।
स्क्राइव का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों को हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय (कंपंसेट्री टाइम) मिलेगा। ध्यान रखें कि स्क्राइव की शैक्षणिक योग्यता परीक्षा की निर्धारित योग्यता से कम होनी चाहिए। वेरिफिकेशन के लिए सभी जरूरी अंडरटेकिंग फॉर्म तैयार रखें।
अगर आपके एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, कैटेगरी या जन्मतिथि में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो घबराएं नहीं। अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, 10वीं का सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जरूर रख लें। एग्जाम वाले दिन समय से पहले सेंटर पहुंचकर हेल्प डेस्क से मिलें।
इसके अलावा अपने एसएससी रीजनल पोर्टल पर टिकट रेज करें और रीजनल ऑफिस को ईमेल भेजें। डाक्यूमेंट्स की जांच के बाद सेंटर सुपरवाइजर आपको प्रोविजनल एंट्री देने का फैसला ले सकते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं