गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,261 व्यूज

बाल श्रम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश, 2016 के कानून को पूरी तरह लागू करने को कहा

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 10:58 PM IST
बाल श्रम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश, 2016 के कानून को पूरी तरह लागू करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट का बाल श्रम संशोधन अधिनियम लागू करने को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया। बाल श्रम संशोधन अधिनियम 2016 के कार्यान्वयन की निगरानी होगी।

खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित होगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ गठित करने और बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रविधानों के कार्यान्वयन की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

यह अधिनियम खतरनाक उद्योगों में बाल श्रमिकों को काम पर रखने पर रोक लगाता है। जस्टिस एसवीएन भट्टी और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को इस संबंध में राज्यों के संबंधित मुख्य सचिवों के माध्यम से प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी करने को कहा।

पीठ ने कहा,"बच्चों और किशोरों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हम दूसरे प्रतिवादी को विशेष प्रकोष्ठ गठित करने, अधिनियम के प्रविधानों के कार्यान्वयन की निगरानी जारी रखने और अधिनियम संख्या 35, 2016 के तहत किए संशोधन राज्यों के संबंधित मुख्य सचिवों के जरिये प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी करने का आदेश देते हैं।

" याचिकाकर्ता गैर-सरकारी संगठन हेल्थ फोर मिलियन्स की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण और प्रणव सचदेव पेश हुए। बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 (संख्या 35, 2016) ने मूल बाल श्रम अधिनियम, 1986 में संशोधन किया था। यह एक सितंबर, 2016 से लागू हुआ।

इसने बाल श्रमिकों को काम पर रखने पर पूरी तरह रोक लगा दी और 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सभी व्यवसायों और प्रक्रियाओं में काम पर रखने पर प्रतिबंध लगाया। याचिका में केंद्र को ऐसे बाल श्रमिकों के लिए शिक्षा सुविधाएं और दिन में दो बार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग भी की गई थी।

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि मूल अधिनियम में संशोधन के बाद याचिकाकर्ता की शिकायत का काफी हद तक समाधान हो चुका है और याचिका पर विचार करने की जरूरत नहीं रह गई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि रिट याचिका में की गई मांग पर आगे विचार करने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, संशोधन अधिनियम संख्या 35, 2016 के जरिए किए गए बदलावों को पूरी तरह प्रभावी करना बाकी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'छात्रों की बात करने वाले राहुल केरलम के युवाओं पर चुप क्यों?', PSC धांधली को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'घर खरीदारों को मिलेगी कन्वेयंस डीड', सुप्रीम कोर्ट का पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बड़ा निर्देश

खेल समाचार • Prayagraj

'लंबी कानूनी लड़ाई से खत्म नहीं होता मकान मालिक का हक', 40 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने किरायेदार को मकान खाली करने का दिया आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'यह कोई विशेष मामला क्यों है?' केरल हाई कोर्ट ने मर्सिडीज कार हादसे के आरोपी जज को दी अग्रिम जमानत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

17 सेकंड में विरोधी को धूल चटाने वाला भारतीय फाइटर कर रहा है वापसी, कब और कहां देखें उनकी फाइट?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल