शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 5,824 व्यूज

तमिलनाडु लाइब्रेरी घोटाला: AI से लिखी गईं किताबें, फर्जी लेखक और नकली प्रकाशकों का हुआ भंडाफोड़

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:09 AM IST
तमिलनाडु लाइब्रेरी घोटाला: AI से लिखी गईं किताबें, फर्जी लेखक और नकली प्रकाशकों का हुआ भंडाफोड़

प्रसिद्ध तमिल लेखक पेरूमल मुरुगन ने आरोप लगाया है कि यहां नकली लेखकों, संदिग्ध प्रकाशकों और एआई से तैयार की गई घटिया किताबें भारी कीमतों पर खरीदी गई हैं। तमिलनाडु लाइब्रेरी घोटाला: AI से लिखी गईं किताबें (फाइल फोटो) सात मंजिला पेरीयर लाइब्रेरी लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी है जोसेफ विजय ने 16 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था डिजिटल डेस्क, चेन्नई।

कोयंबटूर स्थित पेरीयर अरिवुलागम लाइब्रेरी और साइंस सेंटर में किताबों की खरीद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रसिद्ध तमिल लेखक पेरूमल मुरुगन ने आरोप लगाया है कि यहां नकली लेखकों, संदिग्ध प्रकाशकों और एआई से तैयार की गई घटिया किताबें भारी कीमतों पर खरीदी गई हैं।

यह सात मंजिला लाइब्रेरी लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसका निर्माण पिछली डीएमके सरकार के दौरान शुरू हुआ था और मौजूदा तमिलगा वेट्री कळगम (टीवीके) सरकार के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 16 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था।

⁠ पेरूमल मुरुगन ने ऑनलाइन पत्रिका ‘सिंधई’ में विस्तृत लेख लिखकर खुलासा किया कि लाइब्रेरी के तमिल सेक्शन में ‘अगल विलक्कु’ नामक अज्ञात प्रकाशक की करीब 1,800 किताबें रखी गई हैं। ये किताबें 1,400 रुपये या उससे ज्यादा कीमत पर खरीदी गईं, जबकि सामान्य कीमत बहुत कम होती है।

‘फीनिक्स पब्लिकेशंस’ से भी करीब 100 किताबें ली गईं। स्कूल शिक्षा मंत्री राज मोहन ने शुक्रवार को कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। जो भी शामिल होगा, उसे कानून के सामने लाया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विजय ने डीएमके पर हमला बोलते हुए इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया। उन्होंने मुरुगन की सराहना की और कहा कि डीएमके ‘भ्रष्टाचार का स्रोत’ है। टीवीके ने फरवरी 2026 का खरीद ऑर्डर भी जारी किया, जो डीएमके शासनकाल का है।

वहीं डीएमके ने पलटवार करते हुए कहा कि विवादित किताबों पर जून का स्टांप है, यानी ये नई सरकार के दौरान आई हो सकती हैं। पार्टी ने पूछा कि किताबें कब खरीदी गईं, किसने मंजूरी दी और कमीशन किसे मिला। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

'भारत बनेगा दुनिया की AI एप्लिकेशन राजधानी', केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बैक पैनल पर चमकेगी बिल्ली! टीज हुआ Oppo Reno 17 का यूनिक डिजाइन, अगले हफ्ते होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola Signature 27 के कैमरे ने iPhone 18 Pro के पछाड़ा, DXOMARK रैंक में हासिल किया दूसरा स्थान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Apple Watch ने बचाई पटियाला के डॉक्टर की जान: फ्लाइट में दिया था हार्टबीट अलर्ट, टिम कुक ने भेजा जवाब

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बिना WhatsApp अकाउंट वालों को भी भेज सकेंगे इनवाइट, WhatsApp Events में जुड़े नए फीचर्स; आया Events Home हब

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9,000 mAh बैटरी वाला Oneplus स्मार्टफोन भारत में भी होगा लॉन्च, 200MP + 50MP + 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और मिलेगी Snapdragon की पावर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल