मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
बिजनेस अखिल भारतीय 16,201 व्यूज

IIT दिल्ली के चार दोस्तों का कमाल, घर की दीवार पर फिट होने वाला बनाया स्मार्ट जिम; आनंद महिंद्रा हुए मुरीद

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 09:42 PM IST
IIT दिल्ली के चार दोस्तों का कमाल, घर की दीवार पर फिट होने वाला बनाया स्मार्ट जिम; आनंद महिंद्रा हुए मुरीद

छात्रों ने बनाया दीवार पर लगने वाला स्मार्ट जिम (फोटो-सोशल मीडिया) आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने दीवार पर लगने वाला जिम बनाया। 'अरोलीप एक्स' में डिजिटल रेजिस्टेंस और 150+ एक्सरसाइज हैं। आनंद महिंद्रा और नितिन कामथ ने नवाचार की सराहना की।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बड़े शहरों में में छोटे फ्लैट, भागदौड़ भरी जिंदगी और जिम जाने के लिए समय की कमी। फिट रहने की चाह रखने वालों की ये आम परेशानियां हैं।

लेकिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से स्नातक चार दोस्तों ने इस समस्या का समाधान निकालकर दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी मुरीद बना लिया है। इन इंजीनियरों ने ऐसी होम जिम मशीन बनाई है, जिसे घर की दीवार पर लगाया जा सकता है। नाम है- 'अरोलीप एक्स'।

यह मशीन दीवार पर करीब चार फुट गुणा दो फुट जगह घेरती है—लगभग उतनी ही, जितनी दीवार पर लगाए गए टेलीविजन को चाहिए। महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, आईआईटी के चार स्नातकों ने घरेलू जिम बनाया है। यह वैश्विक स्तर पर सफल होने की क्षमता है।

इस मशीन की खासियत है कि इसमें 2 से 75 किलोग्राम तक डिजिटल रेजिस्टेंस और 150 से ज्यादा गाइडेड एक्सरसाइज की सुविधा है। इस कहानी की शुरुआत 2019 के आखिर में हुई। आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र अमन राय, अनुराग दानी, रोहित पटेल और अमल जॉर्ज मिलकर कुछ नया करना चाहते थे।

चारों की दिलचस्पी फिटनेस में थी, लेकिन नौकरी और सीमित जगह के कारण नियमित वर्कआउट करना मुश्किल हो रहा था। इसी परेशानी ने चारों को ऐसा उपकरण बनाने के लिए प्रेरित किया, जो कम जगह में पूरे जिम का काम कर सके। चारों ने पारंपरिक जिम मशीनों से अलग तकनीक अपनाई।

उन्होंने मोटर आधारित सिस्टम विकसित किया, जिसमें भारी प्लेटों के बजाय डिजिटल वेट के जरिये एक्सरसाइज के लिए रेजिस्टेंस पैदा किया जाता है। मशीन को बेहतर बनाने के लिए करीब 15 प्रोटोटाइप तैयार किए गए और चारों ने अपनी बचत से लगभग 25 लाख रुपये लगाए। साल 2020 में उन्होंने अरोलीप फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की।

कोविड महामारी के दौरान भी उनका अनुसंधान और विकास जारी रहा। मशीन बनाने के बाद उसे बाजार तक पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। इसी दौरान कंपनी के संस्थापक रोहित पटेल ने जेरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ से संपर्क किया।

अमन के मुताबिक, कामथ खुद बेंगलुरु में उनके अपार्टमेंट पहुंचे, मशीन का इस्तेमाल करके देखा और कंपनी के पहले एंजल निवेशक बने। एंजेल निवेशक किसी नए स्टार्टअप या शुरुआती चरण के व्यवसाय को अपना निजी पैसा देकर आर्थिक मदद करता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

चक्रवात 'अकवन' का खतरा: इंश्योरेंस क्लेम से लेकर बैंकिंग तक, तूफान से निपटने की पूरी गाइड

बिजनेस • Mumbai

पहला क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई में होगा आयोजन; पीएम मोदी ने की घोषणा

बिजनेस • अखिल भारतीय

India Post Alert: 24 नवंबर तक बंद रहेंगी डाक बीमा सेवाएं, प्रीमियम और रिन्यूअल पर जानें जरूरी अपडेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB 2020-21 सीरीज VIII: रिडेम्प्शन की तारीख निकल गई? घबराएं नहीं, ये हैं आपके पास विकल्प

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 17 नवंबर को क्या आपके शहर में बदले रेट? जानें ताजा अपडेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

विदेशी संपत्ति है? 31 दिसंबर से पहले FAST-DS स्कीम से बचाएं भारी जुर्माना और कानूनी मुसीबत

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्या अब 25,500 के पार टिकेगा निफ्टी?

बिजनेस • अखिल भारतीय

डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी: क्या आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल