मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान न होने से संसद के शीत सत्र बुलाए जाने पर अनिश्चितता बनी हुई है। सत्रावसान के बनते रिकॉर्ड से संसद के शीत सत्र बुलाने पर बढ़ा सस्पेंस। () मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ।
शीत सत्र बुलाए जाने को लेकर सियासी अनिश्चितता बनी हुई है। विपक्षी दल सरकार की रणनीति पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। संजय मिश्र, नई दिल्ली।
मानसून सत्र का तीन महीने बाद भी भी सत्रावसान नहीं होने को देखते हुए संसद के शीत सत्र बुलाए जाने को लेकर सियासी सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। चूंकि अभी वर्तमान सत्र ही विधि सम्मत समाप्त नहीं हुआ है ऐसे में शीत सत्र बुलाया जाएगा या नहीं इसकी तस्वीर साफ नहीं है। परंपरागत तौर पर शीत सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते के बाद बुलाया जाता रहा है पर सत्रावसान न होने की वजह से शीत सत्र नवंबर के आखिर तक भी बुलाए जाने की संभावनाएं अब धूमिल पड़ रही हैं।
वैसे सत्रावसान न होने के कारण सरकार के पास तीन-चार दिन के नोटिस पर ही संसद की बैठक बुलाने का विकल्प मौजूद है और यह रास्ता अपनाया गया तो फिर शीत सत्र की संभावना खत्म हो जाएगी। विपक्षी दल मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किए जाने और अगले सत्र को लेकर भले लगातार सवाल उठा रहे हों मगर शीत सत्र बुलाने की समयसीमा की गुंजाइश है।
नियमों , मानसून सत्र का सत्रावसान किया जाता है तो उसके कम से कम 15 दिन बाद ही नया सत्र बुलाया जा सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सत्रावसान करने का सरकार निर्णय लेती है तो दिसंबर के पहले हफ्ते में शीत सत्र बुलाए जाने की पूरी गुंजाइश है। बहरहाल, मानसून सत्र को जारी रखने या नए सिरे से शीत सत्र बुलाने को लेकर सरकार ने अभी तक अपने राजनीतिक पत्ते नहीं खोले हैं।
1952 में गठित पहली लोकसभा से लेकर अब तक केवल चार ऐसे मौके रहे हैं जब शीत सत्र नहीं बुलाया जा सका। आपातकाल की वजह से 1975 में और लोकसभा भंग होने के कारण 1979 में शीत सत्र नहीं हुआ। इसी तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 और 2020 में कोविड महामारी की विशेष परिस्थितियों के कारण शीत सत्र की बैठक नहीं पो पायी।
शीत सत्र बुलाने को लेकर सरकार के सियासी सस्पेंस की रणनीति विपक्षी दलों को बेचैन कर रही है। जैसाकि कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा भी कि संसद के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के दो-चार दिन में ही सत्रावसान हो जाना चाहिए मगर अब 90 दिन का रिकॉर्ड बन गया है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं