शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 12:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,708 व्यूज

10,000mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Redmi Note 18 सीरीज, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 11:00 AM IST
10,000mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Redmi Note 18 सीरीज, साल के अंत तक हो सकती है लॉन्चिंग

Xiaomi का नया फोन मॉडल नंबर M841EE के साथ 3C सर्टिफिकेशन में दिखा है, जिसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Redmi Note 18 सीरीज में मिलेगी 10000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग (Photo- Redmi Note 17 Pro) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Xiaomi का नया फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर M841EE के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि शाओमी के इस फोन में 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक यह फोन अपकमिंग Redmi Note 18 सीरीज का हो सकता है।

टिपस्टर का कहना है कि रेडमी नोट 18 सीरीज के तीन मॉडल पेश किए जाएंगे। इस सीरीज का टॉप मॉडल Redmi Note 18 Pro Max होगा, जिसे करीब 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, शाओमी साल के अंत तक कई प्रोडक्ट लॉन्च करेगा।

3C सर्टिफिकेशन की लिस्टिंग में तीन फोन में से एक का मॉडल नंबर M841EE है। इस फोन में 67W चार्जिंग मिलेगी। कंपनी ने पिछले साल Redmi Note 17 Pro को 67W वायर्ड चार्जिंग और 9,000mAh की बैटरी मिलती है।

इसके साथ ही Redmi Note 17 Pro Max को 10,000mAh की बैटरी दी थी। ऐसे में संभव है कि Redmi Note 18 Pro Max में भी शाओमी सेम बैटरी साइज दे सकता है। टिपस्टर ने फिलहाल Pro Max की चार्जिंग स्पीड को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है।

Xiaomi ने Redmi Note 17 सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया था। Redmi Note 17 Pro में 6. 83-इंच का 1.

5K डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। इसके फ्रेम में 4 माइक्रो-कर्व साइड हैं। फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी दिया जाएगा।

इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro को अगस्त में थोड़ी छोटी बैटरी 8,340mAh के साथ लॉन्च किया था। टिपस्टर ने फिलहाल लॉन्च डेट और रेडमी नोट 18 सीरीज के मॉडल्स को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। इस सीरीज को लेकर आई जानकारी ऑफिशियल नहीं है, ऐसे में इनमें भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vi ने लॉन्च किया 35 रुपये वाला डेटा वाउचर, 28 दिनों के लिए फ्री मिलेंगे OTT सब्सक्रिप्शन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले OnePlus के 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट, अमेजन पर मिल रही शानदार डील

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

हाथों में मेहंदी लगने से पहले ही थम गईं सांसें, शादी का आखिरी कार्ड बांटने निकली बेटी की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

144Hz डिस्प्ले और जूम कैमरा वाला फोन लॉन्च करेगा Vivo, फ्लगैशिप प्रोसेसर की मिलेगी पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000 mAh तक की बैटरी के साथ आएंगे Oppo के नए फोन, 50MP का मिलेगा कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi का नया फोन, 2nm का पावरफुल चिप और 200MP कैमरा भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल