वीवो जल्द ही Vivo X500s स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें 6. 85-इंच LTPO डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9-सीरीज चिपसेट मिलेगा। Vivo X500s जल्द होगा लॉन्च 144Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Vivo X500 सीरीज जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाली है। कंपनी इन्हें चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।
यह फोन Vivo X500s के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जो 6. 85-inch LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वीवो के इस फोन में MediaTek Dimensity 9-सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है।
टिपस्टर Digital Chat Station (DCS) ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर डिटेल शेयर की हैं। अपकमिंग Vivo X500s स्मार्टफोन में 6. 85-इंच की फ्लैट LTPO डिस्प्ले दी जा सकती है,जिसका रेजोल्यूशन 2K+ और रिफ्रेश रेट 144Hz तक होगा।
वीवो के इस फोन में 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो मिड-साइज सेंसर होगा। बताया जा रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 9-सीरीज चिपसेट मिल सकता है। फिलहाल प्रोसेसर को सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन को पिछली जेनरेशन Vivo X300s के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए टिपस्टर ने बताया कि S वेरिएंट वाला यह फोन बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले टिपस्टर ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी शेयर की थी।
Vivo X300s स्मार्टफोन में 6. 78-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी थी, जिसका रेजोल्यूशन 1. 5K और रिफ्रेश रेट 144Hz है।
वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 7,100mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के फ्रंट में 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.
5x ऑप्टिकल जूम) का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं