सैमसंग गैलेक्सी S27 और S27 प्लस जनवरी 2027 में हो सकते हैं लॉन्च जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung इन दिनों अपने अपकमिंग फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S27 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस सीरीज के चार मॉडल - Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra को लॉन्च करेगी।
सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ये अपकमिंग डिवाइसेस Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus बीआईएस पर लिस्ट हुए हैं। अब Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus की कुछ डिटेल्स सामने आए हैं।
टिपस्टर देबयान रॉय के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन में 6. 3-इंच का FHD+ फ्लैट LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। सैमसंग के इस फोन में Exynos 2700 चिपसेट के साथ 12GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.
0 स्टोरेज दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन IP68 सर्टिफिकेशन्स के साथ आ सकता है। फोन में 4,300 mAh की बैटरी 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा 50MP प्राइमरी (OIS सपोर्ट) 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x जूम) मिल सकता है। इसके साथ ही फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अपकमिंग Galaxy S27 Plus में 6.
7-इंच का 2K फ्लैट LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें भी 2700 चिपसेट, 12 GB तक LPDDR5X RAM और 512 GB तक UFS 4.
0 स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फोन में 4,900 mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट वाला), 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैममरा (OIS सपोर्ट और 3x जूम) का सपोर्ट मिल सकता है।
फोन के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में IP68 रेटिंग दी जा सकती है। Samsung Galaxy S27 सीरीज के दो स्मार्टफोन हाल में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट में लिस्ट हुए हैं।
ऐसे में उम्मीद है कि दोनों स्मार्टफोन जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S27 सीरीज 2027 की जनवरी या फरवरी में लॉन्च किए जा सकते हैं। अपकमिंग Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन को 80 से 90 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
वहीं Samsung Galaxy S27 Plus को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं