8000mAh तक बैटरी वाले Vivo के तीन नए 5G फोन 26 नवंबर को आएंगे, MediaTek प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने गुरुवार को कन्फर्म कर दिया है कि Vivo X500 सीरीज भारत में 26 नवंबर 2026 को लॉन्च होगी।
इस सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल शामिल होगा। इस नई सीरीज के साथ कंपनी अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 भी पेश करने वाली है। इसके अलावा स्मार्टफोन के लिए Zeiss Telephoto Converter Kit भी लॉन्च होगी।
नए डिवाइस Android 17 पर बेस्ड OriginOS के लेटेस्ट वर्जन पर रन करेंगे। नई सीरीज के कैमरा फीचर्स को लेकर भी कंपनी ने कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। Vivo X500 में फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।
इसमें Zeiss ट्यूनिंग वाला इमेजिंग सिस्टम देखने को मिलने वाला है। साथ ही फोन में AI बेस्ड क्रिएटिव टूल्स भी देखने को मिलेंगे, जिनकी हेल्प से यूजर्स फोटो और वीडियो को बेहतर बना पाएंगे। दूसरी तरफ Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में सर्कुलर डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Pro Max मॉडल में Telephoto AF Tracking Video और ZEISS TrueDynamic Main Camera जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं फोन के साथ आने वाली Zeiss Telephoto Converter Kit की हेल्प से यूजर्स जूम फोटोग्राफी में बेहतर एक्सपीरियंस ले सकेंगे। हालांकि ये किट अलग से खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के मुताबिक, Vivo X500 Pro और Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड है। जबकि फोन के स्टैंडर्ड Vivo X500 में Dimensity 9600 चिपसेट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।
फोन्स में 8,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। फिलहाल कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के बाद इन्हें Amazon, Flipkart और Vivo के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं