ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन 99 रुपये में कैसे लें? ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये मस्त 'जुगाड़'! OpenAI दे रहा ChatGPT Go पर 99 रुपये का ऑफर। सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने पर मिल रहा है यह डिस्काउंट।
यह ऑफर केवल कुछ मौजूदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI अपने ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन पर इंडियन यूजर्स को एक खास ऑफर दे रहा है।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कुछ यूजर्स को ये तीन महीने वाला प्लान सिर्फ 99 रुपये की कीमत पर ऑफर कर रही है। जी हां, खास बात ये है कि इस प्लान की वैसे तो 399 रुपये है लेकिन अब एक 'जुगाड़' से यूजर्स इस पर 300 रुपये तक की छूट ले रहे हैं। हालांकि, ये ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काफी यूजर्स ने ऐसा दावा किया है कि जब वे अपना ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन प्लान कैंसिल कर रहे हैं तो OpenAI उन्हें 99 रुपये में तीन महीने तक प्लान फिर से जारी रखने का शानदार ऑफर दे रहा है। इसे कंपनी की तरफ से यूजर्स को सब्सक्रिप्शन छोड़ने से रोकने के लिए दिया जाने वाला रिटेंशन ऑफर बताया जा रहा है।
ऐसा बताया जा रहा है कि ये ऑफर फिलहाल उन्हीं यूजर्स को दिखाई दे रहा है, जो पहले से ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन यूज कर रहे हैं और उसे एंड होने से पहले कैंसिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी यूजर को कैंसिलेशन के दौरान ये ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है, तो वो नॉर्मल कीमत पर ही प्लान ले सकेगा।
हालांकि हमने जब इस जुगाड़ को ट्राई किया तो हमें प्लान पर सिर्फ 100 रुपये का डिस्काउंट मिला, जिसके बाद प्लान की कीमत 299 रुपये हो गई। फिलहाल ये ऑफर ChatGPT की वेबसाइट और Android एप पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, iPhone यूजर्स के लिए Apple App Store वाले एप में ये ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं