एनवीडिया विवाद में सिंगापुर की 'मेगास्पीड' की संदिग्ध भूमिका जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और AI चिप कंपनी एनवीडिया (Nvidia) और उसके सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स , जेन्सेन हुआंग का संबंध सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की कार्यकारी अधिकारी एलिस हुआंग के साथ रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी करती थीं और उन्हें जेन्सेन हुआंग के करीब इसलिए भेजा गया था ताकि अमेरिका के प्रतिबंधित AI चिप्स या कंपनी की गोपनीय तकनीकी जानकारियां चीन तक पहुंचाई जा सकें। इस खुलासे के बाद सिंगापुर स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड और उसकी पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस हुआंग (हुआंग ले) को लेकर अमेरिका और सिंगापुर की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है।
मेगास्पीड सिंगापुर की एक क्लाउड-कंप्यूटिंग फर्म है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एनवीडिया की प्रमुख बिजनेस पार्टनर के रूप में काम करती है। 2015 में 7 रोड इंटरनेशनल के रूप में स्थापित इस कंपनी का नाम 2023 में बदलकर मेगास्पीड रखा गया। इसका पूरा मालिकाना हक सिंगापुर की कंपनी 'स्विफ्टडेटा' के पास है, जिसके डायरेक्टर टैन योंग पोंग हैं।
नवंबर 2023 में एनवीडिया से जुड़ने के बाद यह कंपनी एनवीडिया की आधुनिक AI चिप्स (जैसे H100 और GB200) खरीदती है और सिंगापुर, इंडोनेशिया व मलेशिया में ग्राहकों को किराए पर देती है। 2024 में कंपनी की संपत्ति 33 मिलियन डॉलर (लगभग 275 करोड़ रुपये) से अचानक बढ़कर 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) हो गई।
इसका रेवेन्यू भी शून्य से बढ़कर 294 मिलियन डॉलर पहुंच गया, हालांकि कंपनी ने 20 मिलियन डॉलर का घाटा भी दिखाया। अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि मेगास्पीड सिर्फ एक 'फ्रंट' (मुखौटा कंपनी) है। आरोप है कि अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार कर, इस कंपनी के जरिए चीन को एनवीडिया की प्रतिबंधित AI चिप्स भेजी जा रही थीं।
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां 2024 से ही इसकी जांच कर रही हैं। अब सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मेगास्पीड ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।
इस पूरे विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग (असली नाम: हुआंग ले) हैं, जो चीनी नागरिक हैं और मेगास्पीड में मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुकी हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लगता है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी MSS (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी) की एजेंट हैं।
उन्हें खास तौर पर जेन्सेन हुआंग और एनवीडिया को निशाना बनाने के लिए इस काम पर लगाया गया था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं