बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,028 व्यूज

12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 01:30 PM IST
12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च?

12,000 mAh की दमदार बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने; कब तक होगा लॉन्च? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही अपनी A-सीरीज में एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयरी में है।

जी हां कंपनी इस फोन को Oppo A7 Ultra के नाम से पेश कर सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station ने अपनी हालिया पोस्ट में बतया है कि ये फोन दिसंबर के आसपास मार्केट में आ सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh की विशाल बैटरी हो सकती है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के नाम, लॉन्च डेट या फीचर्स का खुलसा नहीं किया है। रिपोर्ट्स Oppo A7 Ultra को 10,000mAh बैटरी कैटेगरी के स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। टिपस्टर का कहना है कि इसमें 12,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

अगर ऐसा हो जाता है, तो ये Oppo का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि डिवाइस के प्रोसेसर, डिस्प्ले, चार्जिंग स्पीड और कीमत का खुलसा नहीं हुआ है। डिज़ाइन को लेकर कहा जा रहा है कि Oppo A7 Ultra का डिजाइन हाल ही में सामने आए Oppo PNC110 स्मार्टफोन से मिलता-जुलता है।

इस डिवाइस की तस्वीरें चीन की MIIT वेबसाइट पर देखी गई थीं। तस्वीरों में फोन पर्पल कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है।

फोन में पीछे की तरफ दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिख रही है। इतना ही नहीं इस फोन के कैमरा मॉड्यूल पर AI Camera System लिखा हुआ भी दिख रहा है। इसके अलावा फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले और बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

फोन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर भी देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये 5G कनेक्टिविटी और डुअल सिम सपोर्ट वाला फोन होगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7100 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo के तीन नए 5G फोन: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 8000mAh तक बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel vs Jio: दोनों दे रहे हैं एक रिचार्ज पर दूसरा फ्री, किसका प्लान है बेस्ट और मिलते हैं ज्यादा बेनिफिट?

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

'भारत के पास AI में अपनी दमदार संभावना', बोले आनंद महिंद्रा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज एकदम फ्री, 28 दिन वैलिडिटी, अनलिमिडेट वॉइस कॉल और हाई स्पीड इंटरनेट भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा नया टैब, 256GB तक स्टोरेज, 33W फास्ट चार्जिंग और 5G की पावर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल