मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 7,649 व्यूज

10,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा नया टैब, 256GB तक स्टोरेज, 33W फास्ट चार्जिंग और 5G की पावर भी

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:30 PM IST
10,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा नया टैब, 256GB तक स्टोरेज, 33W फास्ट चार्जिंग और 5G की पावर भी

Oppo ने अपने आगामी Pad Air 6 टैबलेट की लॉन्च से पहले कई अहम जानकारियाँ साझा की हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिलेगा। ओप्पो ने लॉन्च से पहले शेयर किए Oppo Pad Air 6 के स्पेसिफिकेशन्स 12.

1-इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर। शक्तिशाली 10,050mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग। चीन में 16 नवंबर को होगा आधिकारिक लॉन्च।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने अपने अपकमिंग टैबलेट Pad Air 6 के लॉन्च से पहले काफी डिटेल्स शेयर किए हैं। ओप्पो के इस टैब में 12.

1-इंच की डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर और 10,050mAh की बैटरी मिलेगी। ओप्पो का यह डिवाइस Wi-Fi और सेल्यूलर दोनों वर्जन में उपलब्ध होगा। ओप्पो का यह टैब तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ओप्पो इस टैब को लॉन्च से पहले ही अपने ऑनलाइन स्टोर में लिस्ट कर चुका है। Oppo Pad Air 6 को Wi-Fi और 5G वर्जन में लॉन्च कर चुका है। इनके मॉडल नंबर क्रमश: OPD2613 और OPD2614 है।

लेटेस्ट Oppo Pad Air 6 टैबलेट में 12. 1-इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2,800 x 1,980 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है।

ओप्पो का यह टैब MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट के साथ आता है, जिसमें LPDDR5X RAM और UFS 3. 1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन तीन ऑप्शन - 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही यूजर्स स्टोरेज बढ़ा पाएंगे। ये टैब Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करेगा। कैमरा की बात करें तो Oppo Pad Air 6 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरा 1080p रेजोल्यूशन की रिकॉर्डिंग करता है। इसमें चार स्पीकर और 2 माइक्रोफोन मिलते हैं।

ओप्पो के लेटेस्ट टैब में 10,050mAh की बैटरी मिलती है। यह 33W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है। Oppo Pad Air 6 को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Encounter Blue और Starlight Silver में पेश किया है।

इस टैब को कंपनी चीन में रेनो 17 सीरीज के साथ 16 नवंबर को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही ओप्पो Watch 5 को भी मार्केट में उतारेगा। फिलहाल कंपनी ने इंडिया और ग्लोबल लॉन्च को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज एकदम फ्री, 28 दिन वैलिडिटी, अनलिमिडेट वॉइस कॉल और हाई स्पीड इंटरनेट भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डिजाइन आए सामने, 48MP डुअल कैमरा और Apple A20 Pro चिप की पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,500mAh तक बैटरी वाली Xiaomi 18 Pro सीरीज ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार, प्रो मॉडल के साथ Pro Max भी करेगा एंट्री

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12,000 mAh की बैटरी वाला Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, डुअल सिम सपोर्ट और AI कैमरे से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola भी लॉन्च करेगा पासपोर्ट जैसा फोल्डेबल फोन, 5000 mAh की बैटरी और 50MP के दो रियर कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12,000 mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, Vivo ने शुरू की टेस्टिंग और प्रोडक्शन; जल्द होगी लॉन्चिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 32MP सेल्फी कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल