एप्पल के आगामी iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट्स एक वीडियो में सामने आए हैं, जो उनके डिजाइन की झलक दिखाते हैं। iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट आए सामने जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने इस बार अपने आईफोन लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone Air और iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने 2026 आईफोन लॉन्च साइकिल में कुछ बदलाव के लिए ऐसा किया है। स्टेंडर्ड आईफोन और एयर मॉडल को स्प्रिंग 2027 में लॉन्च करेगी। इसमें कंपनी iPhone Air 2 और iPhone 18 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं।
एपल के इन डिवाइसेस को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब एक वीडियो में iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट देखने को मिले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Lusi Roy ने एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में कथित Apple iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी मॉडल होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में दो मेटल के CNC-मशीन ब्लॉक देखने को मिल रहे हैं। इस डमी यूनिट से एपल के अपकमिंग मॉडल के डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है।
iPhone 18 and iPhone Air 2 https://t. co/BEGf7VHq0u iPhone Air 2 की बात करें तो यह पिछली जेनरेशन जैसा ही स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। बटन और पोर्ट की पोजिशन में कुछ भी बदलाव नहीं किया है।
इसके साथ ही फ्रंट के फेस आईडी कटआउट में भी बदलाव नहीं किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव रियर कैमरा सेटअप में देखनेको मिल रहा है। पिछले साल कंपनी ने सिंगल कैमरा दिया था।
इस बार इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मल सकता है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश और माइक भी देखने को मिलेगा। iPhone 18 के साइज की बात करें तो यह iPhone Air 2 जितना ही दिखाई दे रहा है।
अगर ऐसा हुआ तो इसका साइज करीब iPhone 16 Plus जितना होगा। संभव है कि कंपनी स्टेंडर्ड आईफोन के साइज में इस साल बदलाव करने की प्लानिंग कर रही है। कैमरे का डिजाइन भी iPhone 17 की तरह ही देखने को मिल रहा है।
टिपस्टर संजू चौधरी का कहना है कि iPhone Air 2 को $1,099 (करीब 1,03,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा कता है। इसके साथ ही इसमें 6. 55-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आएगा।
एपल के इस डिवाइस में Apple A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें C2 मॉडेम मिलेगा। यह मॉडल 3,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
इसके साथ ही iPhone Air 2 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 48-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आएगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं