मंगलवार, 10 नवंबर 2026 12:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 7,494 व्यूज

12,000 mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, Vivo ने शुरू की टेस्टिंग और प्रोडक्शन; जल्द होगी लॉन्चिंग

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:30 AM IST
12,000 mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, Vivo ने शुरू की टेस्टिंग और प्रोडक्शन; जल्द होगी लॉन्चिंग

वीवो ने 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, जिसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। Vivo के नए फोन में होगी 12000mAh बैटरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) वीवो ने 12,000mAh बैटरी फोन का उत्पादन शुरू किया। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर जानकारी दी।

फोन में बड़ी डिस्प्ले और सिंगल-सेल बैटरी संभव। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि बड़ी बैटरी वाले फोन के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए ब्लू मैक्यूफैक्चरर ने ऐसे ही फोन की मास प्रोडक्शन शुरू कर दी है। हालांकि, टिपस्टर ने सीधे ब्रांड डिटेल शेयर नहीं की है।

लेकिन, ब्लू कलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीवो हो सकता है। टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी 11,970mAh कैपेसिटी वाले फोन की मास प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। वीवो का यह फोन 12,000mAh की मार्केटिंग टैग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

फिलहाल यह भी पता नहीं है कि इस फोन में कौन-सी बैटरी सेल यूज किए जाएंगे। टिपस्टर ने बताया है कि वीवो के अपकमिंड डिवाइस को बड़ी बैटरी के साथ बड़ी डिस्प्ले भी दी जा सकती है। Digital Chat Station पहले भी वीवो के इस फोन को लेकर डिटेल शेयर कर चुका है।

फरवरी में शेयर किए अपनी पोस्ट में टिपस्टर ने बताया था कि Vivo अपने सिंगल-सेल सिलिकन बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग कर रहा है, जो कि 11,000mAh से 12,000mAh की कैपेसिटी बैटरी के साथ आ सकता है। अब अपने लेटेस्ट पोस्ट में टिपस्टर का कहना है कि कंपनी इस फोन की मास प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है।

Gizmochina ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि टिपस्टर ने अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में वीवो के अपकमिंड डिवाइसेस को लेकर यूजर्स के कुछ सवालों के जवाब भी दिए हैं। एक यूजर ने पूछा कि कंपनी का अलगा फोल्डेबल फोन क्या अगले साल तक आएगा और क्या उसमें फ्लैगशिप 2nm प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

Digital Chat Sमाtation ने बताया कि 2nm चिप प्रोब्लम की बात नहीं है, लेकिन वीवो को अब भी फोन के डिजाइन का तय करना है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी बड़े फोल्डेबल या फिर वाइड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल पर विचार कर रही है। वाइड डिस्प्ले फोल्डेबल फोन भले नया न हो, लेकिन डीसीएस पहले ही दावा कर चुका है कि कंपनी वाइड स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन को 2027 में लॉन्च कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 32MP सेल्फी कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में 500 पर थम जाता है प्रदूषण का पैमाना, अमेरिका में 2000 पार पहुंचता है AQI

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI युग में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर संकट, हर 10 में से एक छात्र साइबर बुलिंग का शिकार

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo के दो नए 5G फोन: 8000mAh तक बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल