सोमवार, 09 नवंबर 2026 06:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 1,893 व्यूज

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 05:00 PM IST
7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Motorola Edge 70 Fusion आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इस फोन को दिवाली के बाद शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले के मुकाबले सस्ते में खरीदने का ये अच्छा मौका है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे वक्त तक बैकअप दे सकती है।

साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी अच्छा है। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं।

Flipkart इस Motorola Edge 70 Fusion के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट दे रहा है। फोन की कीमत वैसे तो 49,999 रुपये बताई गई है, लेकिन फिलहाल डिवाइस 38% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 30,999 रुपये में मिल रहा है। इस तरह फोन पर सीधे 19 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

फोन पर Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,975 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक की छूट क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर मिल रही है। ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी कीमत घटकर 28,024 रुपये रह जाती है।

फोन को आप 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर 3,167 रुपये प्रतिमाह देकर भी ले सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला एज 70 फ्यूजन में 6. 78-इंच की 1.

5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन है।

डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP का सोनी LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है।

साथ ही इसमें 13MP का अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। साथ ही इसमें 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo के दो नए 5G फोन: 8000mAh तक बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज बिल्कुल फ्री, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला नया प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल