सोमवार, 09 नवंबर 2026 12:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 15,742 व्यूज

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 11:00 AM IST
जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू

जहरीली हवा से बचाएंगे ये 5 सस्ते Air Purifier, कीमत ₹4,499 से शुरू जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के ठीक अगले दिन राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई इलाकों में एयर क्वालिटी काफी बिगड़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के सोमवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंचकर गंभीर श्रेणी में आ गया।

त्योहार के बाद बढ़े पॉल्यूशन की वजह से कई शहरों में सुबह से ही घने स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्क्त का सामना करना पड़ा। ऐसे में घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

जी हां, अगर आप भी कम बजट में एयर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसे सस्ते एयर प्यूरीफायर के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 4,500 रुपये से शुरू हो जाती है। चलिए इनके बारे में जानते हैं। सबसे पहले एयर प्यूरीफायर की बात करें तो ये Motorola का AirShield 150 है जो एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इसमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम मिल रहा है। इसकी कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये के बजाय अब 55% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 4,499 रुपये रह गई है। ऑफर्स के बाद तो इसकी कीमत 4,274 रुपये हो जाती है।

दूसरा एयर प्यूरीफायर Honeywell Air Touch V1 है जो 3-इन-1 और 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम से लैस है। ये 235 वर्ग फीट तक के रूम के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी वैसे तो MRP 9,999 रुपये है, लेकिन अभी ये 48% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 5,159 रुपये में मिल रहा है।

बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो जाएगी। तीसरा एयर प्यूरीफायर Xiaomi का Mijia Air Purifier 4 Compact है जो छोटे कमरों और बेडरूम के लिए है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है, लेकिन 42% डिस्काउंट के बाद अभी आप इसे 6,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 6,308 रुपये तक रह जाती है। लिस्ट का अगला एयर प्यूरीफायर Mi Smart Air Purifier 4 Lite है जो 360 m³/hr CADR ऑफर करता है। कंपनी , ये 640 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है।

इसकी कीमत वैसे तो 14,999 रुपये है, लेकिन 27% छूट के बाद आप इसे 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत 9,671 रुपये रह जाती है। इस लिस्ट का आखिरी एयर प्यूरीफायर Philips का AC0920/60 एयर प्यूरीफायर है j छोटे कमरों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

इसकी कीमत 9,995 रुपये के बजाय अब 5% डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये हो गई है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ इसे आप 8,572 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि किसी भी एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले रूम का साइज, CADR, फिल्टर की क्वालिटी और रिप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत जरूर चेक कर लें।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला नया प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले तीन नए 5G फोन, मिलेगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 3 साल वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

फोन छीनते ही खुद लॉक हो जाएगी स्क्रीन! चोरी होने से पहले ऑन कर लें ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel ने दोबारा लॉन्च किया ₹299 का प्रीपेड प्लान, कीमत वही रहेगी लेकिन अब मिलेगा सिर्फ इतना डेटा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दिवाली पर लिया है नया 5G फोन, लेकिन नहीं मिल रही फुल स्पीड? ये हो सकती हैं वजहें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अपनी भाषा में लिखकर तैयार करें मनपसंद फीड: YouTube और Facebook पर आया 'Custom Feed' और 'Your Algorithm'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल