Jio का 3 साल वाला प्लान: डेली 2. 5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं?
अगर हां तो Reliance Jio आपके लिए एक नया 3 साल की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आया है। कंपनी इस प्लान में एक बार रिचार्ज कराने पर 1 साल नहीं बल्कि पूरे 3 साल तक की सर्विस दे रही है। हालांकि इस प्लान की कीमत 10,000 रुपये है लेकिन इसमें डेली 2.
5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, SMS की सुविधा भी मिल रही है। Jio के इस प्लान में आपको 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.
5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 2737. 5GB डेटा मिलेगा।
हालांकि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी और 64Kbps रह जाएगी। इस 3 साल वाले प्लान से यूजर्स अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। 10 हजार रुपये की कीमत को 36 महीनों में बांटें तो हर महीने का खर्च करीब 278 रुपये पड़ता है।
जबकि Jio के 3,599 रुपये वाले एनुअल प्लान को लगातार तीन साल लेने पर टोटल 10,797 रुपये का खर्च आएगा। इस तरह 10 हजार रुपये वाले प्लान से तीन साल में 797 रुपये की बचत हो सकती है, यानी कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
इतना ही नहीं इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में SMS की बात करें तो यूजर्स डेली 100 SMS भेज सकते हैं। प्लान में True 5G का सपोर्ट भी मिल रहा है।
हालांकि अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G फोन होना चाहिए और साथ ही आपके एरिया में जियो का 5G नेटवर्क भी होना चाहिए। प्लान में न सिर्फ कॉलिंग और डेटा मिल रहा है, बल्कि कई डिजिटल बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिल रहा है।
साथ ही JioAICloud पर यूजर्स को 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है। जबकि Jio Special Offer के तहत JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई जा रही है।
इसके जरिए यूजर्स Canva के प्रीमियम डिजाइनिंग फीचर्स का यूज कर पाएंगे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं