रविवार, 08 नवंबर 2026 05:36 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 3,917 व्यूज

अपनी भाषा में लिखकर तैयार करें मनपसंद फीड: YouTube और Facebook पर आया 'Custom Feed' और 'Your Algorithm'

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 02:39 PM IST
अपनी भाषा में लिखकर तैयार करें मनपसंद फीड: YouTube और Facebook पर आया 'Custom Feed' और 'Your Algorithm'

Facebook और YouTube पर यूजर्स खुद तय करेंगे अपना फीड। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अब Facebook और YouTube यूजर्स को उनकी प्रेफरेंस के हिसाब से फीड तैयार करने के नए ऑप्शन्स दे रहे हैं। YouTube का कस्टम फीड फीचर फिलहाल अमेरिका में इंग्लिश-यूजिंग यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है, जबकि Facebook का 'Your Algorithm' फीचर चुनिंदा यूजर्स तक पहुंच रहा है।

दोनों फीचर्स के जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। YouTube ने 22 अक्टूबर 2026 को कस्टम फीड फीचर पेश किया। इसमें यूजर्स एक अलग वीडियो फीड तैयार करने के लिए आसान भाषा में अपनी प्रेफरेंस लिख सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप फिटनेस वीडियो देखना चाहते हैं, तो 'Show me 10-minute workout videos' जैसा प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं। ये फीड्स सेव रहते हैं ताकि यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रेफरेंसेस के बीच आसानी से स्विच कर सकें। हालांकि, अगर किसी कस्टम फीड का 30 दिनों तक इस्तेमाल न किया जाए तो उसकी वैलिडिटी एक्सपायर हो जाती है।

बिना प्रीमियम मेंबरशिप वाले यूजर्स मैक्सिमम तीन एक्टिव कस्टम फीड रख सकते हैं, जबकि प्रीमियम यूजर्स आठ तक क्रिएट कर सकते हैं। YouTube एप के होम पेज का डिजाइन भी बदल दिया गया है। अब लाइव वीडियो, म्यूजिक और मूवीज एंड टीवी जैसे कंटेंट के लिए अलग-अलग सेक्शन्स दिए जा रहे हैं।

सब्सक्रिप्शन सेक्शन को भी होम टैब के ऊपर ला दिया गया है। Meta ने 13 अक्टूबर 2026 को एक इवेंट में Facebook के लिए 'Your Algorithm' फीचर का अनाउंसमेंट किया। इसके जरिए यूजर्स अपनी प्रेफरेंस के मुताबिक फीड और रील्स में दिखाए जाने वाले कंटेंट को बदलने के लिए सीधे तौर पर सजेशन दे सकते हैं।

Facebook पर, पोस्ट के थ्री-डॉट मेन्यू में 'Your Algorithm' ऑप्शन के जरिए पसंदीदा टॉपिक्स जोड़े और बदले जा सकते हैं। यूजर्स अपने शब्दों में समझा सकते हैं कि वे किस तरह का कंटेंट ज्यादा देखना चाहते हैं और कौन-सा कम। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्टोरेज फुल होने का झंझट खत्म! Google Quick Share से फोन के फोटो-वीडियो खुद-ब-खुद PC में हो जाएंगे सेव

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo V80 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकता है MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

आ गया फोल्डेबल iPhone Duo का अल्ट्रा-प्रीमियम एडिशन, अपनी राशि के हिसाब से कराएं कस्टमाइज; 14.65 लाख से कीमत शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1979 के क्लासिक Walkman हेडफोन्स की वापसी, Sony MDR-3R में मिलेगा रेट्रो डिजाइन और USB Type-C पोर्ट

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

YouTube ने पेश किया नया मोबाइल रीडिजाइन: Shorts पर बढ़ा फोकस, नीचे सिर्फ 4 बटन का नेविगेशन बार

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vi ने लॉन्च किया धमाकेदार एंटरटेनमेंट पैक, 35 रुपये के इस नए पैक में मिलेगा फुल मजा!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Razer के गेमिंग ईयरफोन्स लॉन्च, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और RGB लाइटिंग से हैं लैस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल