रविवार, 08 नवंबर 2026 05:36 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 2,750 व्यूज

आ गया फोल्डेबल iPhone Duo का अल्ट्रा-प्रीमियम एडिशन, अपनी राशि के हिसाब से कराएं कस्टमाइज; 14.65 लाख से कीमत शुरू

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:18 PM IST
आ गया फोल्डेबल iPhone Duo का अल्ट्रा-प्रीमियम एडिशन, अपनी राशि के हिसाब से कराएं कस्टमाइज; 14.65 लाख से कीमत शुरू

इंटरनेशनल लग्जरी डिवाइस मैन्युफैक्चरर Caviar ने Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo के लिए अपना नया बेस्पोक कलेक्शन पेश किया है। Caviar ने लॉन्च किया iPhone Duo का अल्ट्रा-प्रीमियम Zodiac कलेक्शन। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

iPhone Duo को इसी साल सितंबर में Apple के ‘Surprise and Shine' इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। अब, इंटरनेशनल लग्जरी डिवाइस मैन्युफैक्चरर Caviar ने फोल्डेबल iPhone Duo के लिए एक नया बेस्पोक कलेक्शन पेश किया है। 'Zodiac collection' के नाम से जानी जाने वाली ये लाइनअप कस्टमर्स को उनके एस्ट्रोलॉजिकल साइन्स के आधार पर अपने डिवाइसेज को कस्टमाइज करने की सुविधा देती है।

बायर्स गोल्ड, सिल्वर, टाइटेनियम, प्रेशियस स्टोन्स, लेदर और मीटियोराइट सहित कई तरह के मटीरियल्स और डेकोरेटिव फिनिशेज में से चुन सकते हैं। Caviar ने कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स के साथ iPhone Duo का Zodiac कलेक्शन लिस्ट किया है। कस्टमर्स कंपनी के ऑनलाइन कॉन्फिगरेशन टूल के जरिए अपनी राशि चुन सकते हैं, जो एक डिफॉल्ट डिजाइन लोड करता है जिसे बाद में अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है।

ये कॉन्फिगरेटर 12 राशि-प्रेरित बेस डिजाइन्स ऑफर करता है और इसे फ्रेम, रियर पैनल, जोडियाक सर्कल और सेंट्रल मेडेलियन के लिए अलग-अलग मटीरियल्स चुनकर आगे मॉडिफाई किया जा सकता है। चुने गए मटीरियल्स और फिनिश के आधार पर कीमतें अलग-अलग होती हैं। Zodiac iPhone Duo Aeris मॉडल का शुरुआती प्राइस टैग $15,600 (लगभग 14,65,100 रुपये) है, जबकि Libra मॉडल का इनिशियल प्राइस टैग $15,372 (लगभग 14,43,700 रुपये) रखा गया है।

दोनों मॉडल्स Apple के iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बेस्ड हैं, जिसकी बेस कीमत अमेरिका में $1,999 (लगभग 1,90,000 रुपये) और भारत में 2,99,900 रुपये से शुरू होती है। कस्टमाइज्ड डिवाइस की फाइनल कॉस्ट बायर द्वारा सेलेक्ट किए गए मटीरियल्स और फिनिश पर निर्भर करेगी।

बायर्स फोल्डेबल स्मार्टफोन के एक्सटीरियर कंपोनेंट्स जैसे फ्रेम, बैक प्लेट, जोडियाक सर्कल और सेंट्रल मेडेलियन को अपनी पसंद से सेलेक्ट कर सकते हैं। फ्रेम के लिए बायर्स ब्लैक PVD-कोटेड ऑप्शन्स समेत सिल्वर, येलो गोल्ड, रोज गोल्ड और टाइटेनियम फिनिशेज में से चुन सकते हैं।

रियर पैनल को फोर्ज्ड कार्बन और अलग-अलग तरह के लेदर जैसे मटीरियल्स से भी कस्टमाइज किया जा सकता है। इनमें क्रोकोडाइल, पायथन और काफ्स्किन शामिल हैं, जो कई कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं। Caviar गिलॉश (guilloché) और क्लूस डे पेरिस हॉबनेल (clous de Paris hobnail) जैसे डेकोरेटिव टेक्सचर्स भी ऑफर करता है।

कस्टमर्स ज्वेलरी एनामेल, डायमंड्स, सफायर, रूबी, स्वारोवस्की क्रिस्टल्स और मीटियोराइट में से अपनी पसंद का चुनाव कर सकते हैं। इन एलिमेंट्स का इस्तेमाल जोडियाक कॉन्स्टेलेशन और डिवाइस के दूसरे डेकोरेटिव सेक्शन्स को पर्सनलाइज करने के लिए किया जा सकता है, जो हर एक कस्टमाइज्ड यूनिट को एक अलग और अनोखा लुक देता है।

iPhone Duo में 7. 6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 5. 4-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है।

ये A20 Pro चिपसेट पर रन करता है। इसमें Apple C2 मॉडेम दिया गया है। साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दो 48-मेगापिक्सल के कैमरे शामिल हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अपनी भाषा में लिखकर तैयार करें मनपसंद फीड: YouTube और Facebook पर आया 'Custom Feed' और 'Your Algorithm'

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्टोरेज फुल होने का झंझट खत्म! Google Quick Share से फोन के फोटो-वीडियो खुद-ब-खुद PC में हो जाएंगे सेव

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo V80 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकता है MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1979 के क्लासिक Walkman हेडफोन्स की वापसी, Sony MDR-3R में मिलेगा रेट्रो डिजाइन और USB Type-C पोर्ट

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

YouTube ने पेश किया नया मोबाइल रीडिजाइन: Shorts पर बढ़ा फोकस, नीचे सिर्फ 4 बटन का नेविगेशन बार

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vi ने लॉन्च किया धमाकेदार एंटरटेनमेंट पैक, 35 रुपये के इस नए पैक में मिलेगा फुल मजा!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Razer के गेमिंग ईयरफोन्स लॉन्च, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और RGB लाइटिंग से हैं लैस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल