Sony MDR-3R रेट्रो वायर्ड हेडफोन्स लॉन्च। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Sony ने वायर्ड हेडफोन्स का एक नया पेयर पेश किया है, जो उसके सबसे पॉपुलर ऑडियो प्रोडक्ट्स में से एक के डिजाइन को वापस लाता है।
कंपनी के मुताबिक, MDR-3R ओरिजिनल MDR-3 हेडफोन्स से इंस्पिरेशन लेता है, जो 1979 में कंपनी के पहले Walkman के साथ आए थे। नया मॉडल अपने पुराने मॉडल के हल्के, ओपन-ईयर डिजाइन और कई विजुअल लुक्स को बरकरार रखता है, जबकि पुराने 3. 5mm ऑडियो कनेक्टर की जगह इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
इन हेडफोन्स में 23mm ड्राइवर्स, एक इन-लाइन रिमोट और एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी मिलता है। स्टैंडर्ड Sony MDR-3R की कीमत अमेरिका में $59. 99 (लगभग 5,600 रुपये) और कनाडा में $99.
99 (लगभग 6,600 रुपये) रखी गई है। ये Sony के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Best Buy और ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर सेल के लिए मौजूद है। Sony MDR-3R Stranger Things Edition की कीमत अमेरिका में $79.
99 (लगभग 7,500 रुपये) और कनाडा में $129. 99 (लगभग 8,600 रुपये) है। इसके प्री-ऑर्डर Sony, Netflix Shop और Amazon पर शुरू हो चुके हैं।
Sony ने इनमें से किसी भी मॉडल की भारत में कीमत या लॉन्च को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। Sony के मुताबिक, MDR-3R 1979 के ओरिजिनल MDR-3 के लुक और स्टाइल को बनाए रखता है। इन हेडफोन्स में काफी हल्का, ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है, जिसमें पुराने क्लासिक ब्लू और ऑरेंज कलर्स में स्वैपेबल ईयर पैड्स दिए गए हैं।
स्टैंडर्ड मॉडल रेट्रो स्टाइल पैकेजिंग में आता है, जिसके साथ ओरिजिनल हेडफोन्स के साथ मिलने वाले पेपर्स जैसा दिखने वाला यूजर मैनुअल भी दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव USB Type-C कनेक्शन को लेकर है, जिसने पुराने मॉडल के 3. 5mm ऑडियो जैक की जगह ली है।
कंपनी का कहना है कि इससे MDR-3R बिना ब्लूटूथ पेयरिंग या अलग से चार्जिंग की टेंशन के सीधे नए डिवाइसेज से कनेक्ट हो जाता है। केबल में हैंड्स-फ्री कॉल्स के लिए एक इन-लाइन रिमोट कंट्रोल और इन-बिल्ट माइक मिलता है। साउंड के लिए MDR-3R ओरिजिनल टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स पर बेस्ड 23mm ड्राइवर यूनिट्स का इस्तेमाल करता है।
Sony का कहना है कि उसने 1970 के दशक के हेडफोन्स वाले बैलेंस्ड और ओपन साउंड को बरकरार रखा है, साथ ही आज के डिजिटल ऑडियो फॉर्मेट्स के हिसाब से इसमें थोड़े बहुत सुधार भी किए हैं। स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही, Sony ने Netflix की पार्टनरशिप में तैयार किया गया MDR-3R Stranger Things Edition भी पेश किया है।
ये सीरीज और इसके कैरेक्टर Max Mayfield से इंस्पायर्ड है और फिक्शनल अपसाइड डाउन की थीम पर बेस्ड है। इसमें एनग्रेव्ड स्ट्रेंजर थिंग्स का लोगो, रेड-एंड-ब्लैक ईयर पैड्स और स्पेशल थीम वाली पैकेजिंग मिलती है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं